Prabhas Starrer Salaar Release Date: प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार- पार्ट वन: सीजफायर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। ऐसा लग रहा है ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित होगी। रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी बज्ज बना हुआ है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। ये खबर सुनकर प्रभास के फैंस मायूस हो सकते हैं। क्योंकि अब जो खबर सामने आ रही है वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। अब लाखों लोगों का दिल टूटने वाला है।
यह भी पढ़ें: Masaba Gupta के तलाक का कारण हैं उनकी मां Neena Gupta? दुखी होकर बोलीं एक्ट्रेस ‘मैं एक बुरी मां हूं…’
टली सालार की रिलीज डेट
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है की सालार की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले ये फिल्म इसी महीने यानी सितम्बर की 28 तारीख को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये प्लान बदल गया है। अब प्रभास की फिल्म सालार के पोस्टपोन होने की खबरें ज़ोरों से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट में कुछ फेरबदल हो सकता है। अब रिलीज डेट 27 दिन आगे बढ़ सकती है। ये खबर सुनकर फैंस को काफी बुरा लग रहा है।
क्यों हुआ ये फेरबदल?
लेकिन अचानक ऐसा क्यों हुआ इसकी जानकारी भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम ने ग्राफिक्स का काम पूरा करने में आई दिक्कतों की वजह ये से फैसला किया है। साथ ही इसे 28 सितंबर तक पूरा करने की मन बना लिया है। ऐसे में फैंस के साथ फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील भी फिल्म की रिलीज डेट में हुए डिले से नाखुश हैं। वहीं, इसके ट्रेलर की भी अगस्त में रिलीज होने की उम्मीदें थी लेकिन ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है।
फिल्म में गैंगस्टर बनेंगे प्रभास
200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी विलेन के रोल में दिखाई देने वाले हैं। जगपति बाबू, श्रुति हासन और टीना आनंद की फिल्म का हिस्सा हैं। ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब होती है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
4 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines