Prabhas Salaar Cease Fire Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए एक एक्साइटिंग खबर सामने आई है। एक्टर के फैंस को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जल्द ही सभी को प्रभास से मिलने का मौका मिलेगा क्योंकि उनकी पर्दे पर दमदार परफॉरमेंस देखने को मिलने वाली है। अब प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। ‘सालार’ जिसका फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं अब उसकी रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। कुछ देर पहले एक ऑफिशयल अनाउंसमेंट कर एक्टर ने फैंस को खुश कर दिया।
पोस्टर में दिखा प्रभास का दमदार लुक
जी हां, अब प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने ‘सालार- सीजफायर’ की नई डेट रिवील कर दी है। इससे पहले डेट में बदलाव आ चुका है। लेकिन अब प्रभास का एक नया पोस्टर जारी कर मेकर्स ने फैंस को बता ही दिया कि कब उन्हें ये फिल्म देखने का मौका मिलेगा। पोस्टर की बात करें तो इसमें प्रभास का रफ एंड टफ लुक देखने को मिल रहा है। हाथ में हथियार, खून से लतपत बॉडी उनके लुक और भी इंटेंस बना रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे के एक्सपेरशन कुछ ऐसे हैं कि उनसे अपनी नजरें हटा पाना मुमकिन नहीं होगा।
सालार का होगा इस फिल्म से मुकाबला
इस शानदार पोस्टर को शेयर करते हुए बताया गया है कि सालार बहुत ही जल्दी रिलीज होने वाली है। ‘Salaar Cease Fire’ को 22 दिसंबर 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। अब इस नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। इस फिल्म की रिलीज होने की खबर से तो सभी एक्साइटेड हैं ही। साथ ही इस फिल्म का जिसके साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा उसने भी फैंस को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) भी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
शाहरुख और प्रभास में छिड़ेगी जंग
ऐसे में इन दोनों सितारों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। ये मुकाबला कौन जीतेगा ये देखना वाकई मजेदार होगा। दोनों ही फिल्मों का फैंस को लम्बे समय से इंतजार था। ऐसे में हो सकता है कि एक साथ रिलीज होने के बावजूद भी दोनों ही फिल्मों के बिज़नेस पर कोई असर न पड़े। अब तो बस देखना होगा कि ‘सालार’ या ‘डंकी’ कौन-सी फिल्म बाज़ी मारेगी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines