हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रभास की Spirit की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?

Prabhas Spirit Release Date: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ की नई रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. प्रभास के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट रिवील की गई है.

विज्ञापन
प्रभास की 'स्प्रिट' की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा (pic credit- Instagram)

Prabhas Spirit Release Date: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म की नई रिलीज डेट रिवील कर दी है. फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. इससे देखकर लग रहा है कि अगले साल बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 2’ का क्लैश देखने को मिलेगा. अब फैंस के बीच इन दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर क्रेज बढ़ गया है. प्रभास ने अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट की घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर की है. इस पोस्ट में प्रभास का नया लुक भी देखने को मिल रहा है और फिल्म की रिलीज डेट भी नजर आ रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में प्रभास सिर पर कैप लगाए नजर आ रहे हैं. वहीं आंखों पर प्रभास ने काला चश्मा लगाया हुआ है. प्रभास का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अगले साल दिवाली के साथ एक बैड हैबिट भी आएगी. 29 अक्टूबर 2027 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.’ वहीं अब प्रभास के फैंस इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, शेयर किया शादी से जुड़ा सीक्रेट

विज्ञापन

पहले इस दिन रिलीज होने जा रही थी फिल्म

प्रभास की ‘स्पिरिट’ को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. इस साल नया साल के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, इसमें प्रभास के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी नजर आ रही थीं. वहीं मेकर्स इसके बाद मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था. ये फिल्म पहले 5 मार्च 2027 को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है और अब ये फिल्म अगले साल दिवाली पर ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘जेलर 2’ ने करोड़ों की कमाई कर तीसरे दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘राणाबाली’ का भी जान लें हाल

विज्ञापन

2 फिल्मों का होगा क्लैश

दिलचस्प बात ये है कि अगले साल दिवाली पर ही रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब दिवाली 2027 में 2 बड़ी फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा. फैंस इन दोनों फिल्मों को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिस पर फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कई सितारे नजर आएंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola