Prabhas Play Lord Shiva Role In Upcoming Film Kannappa: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
वहीं, इस बीच प्रभास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ये प्रभास के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। चलिए जान लेते हैं अभिनेता प्रभास से जुड़ा ये बड़ा अपडेट…
यह भी पढ़ें- फ्री में देखना चाहते हैं Jawan, तो दें इस सवाल का जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
भगवान शिव का किरदार निभाएंगे प्रभास
रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें हैं कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के बाद अब प्रभास स्क्रीन पर भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। इसके लिए एक्टर ने फिल्म साइन भी कर दी है। वहीं, फैंस भी इस खबर से बेहद खुश है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगु फिल्म ‘कनप्पा’ में अभिनेता नजर आने वाले हैं। अपकमिंग फिल्म कनप्पा में प्रभास के अलावा कई बड़े सितारें नजर आएंगे।
विष्णु मांचू ने ट्वीट कर किया कंफर्म
बता दें कि फिल्म कनप्पा में प्रभास की एंट्री को साउथ स्टार विष्णु मांचू ने ट्वीट कर कंफर्म किया है। दरअसल, ये फिल्म विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट और इसको लिए वो जी जान से मेहनत करने में लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड के भी कई सितारें नजर आ सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नुपूर सेनन (Nupur Sanon) फीमेल लीड के रोल में नजर आ सकती है।
न्यूजीलैंड में होगी फिल्म की शूटिंग- रिपोर्ट्स
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘कनप्पा’ का निर्माण विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) कर रहे हैं। साथ ही फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार कर रहे हैं। ये फिल्म एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले बन रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं बल्कि न्यूजीलैंड में होने वाली है। हालांकि फिल्म से जुड़े अपड़ेट तो वक्त के साथ ही सामने आएंगें।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
30 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines