Prabha Injured: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘फौजी’ (अस्थायी शीर्षक) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस बीच उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में उन्हें काफी चोट लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोटिल होने के कारण प्रभास ने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस बीच प्रभास को अपना जापान टूर भी कैंसिल करना पड़ गया जिसके चलते उन्होंने अपने निराश फैंस से माफी मांगी है।
अब कैसी एक्टर की तबीयत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार प्रभास इस वक्त निर्देशक हनु राघवपुडी की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे हैं। ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा की शूटिंग के दौरान एक्टर को टखने में चोट लग गई है। बताया जाता है कि चोटिल होने के कारण डॉक्टर ने प्रभास को कुछ वक्त आराम करने की सलाह दी है। दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 ई.’ का प्रीमियर जापान में 18 दिसंबर को होना है। लेकिन चोट लगने की वजह से प्रभास को अपना जापान का दौरा कैंसिल करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Amol Palekar ने इस बॉलीवुड सुपरस्टार को क्यों कहा नरभक्षक? क्या थी दुश्मनी की वजह!
जापान में अगले साल रिलीज हो रही फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 ई.’ 3 जनवरी, 2025 को रिलीज होनी है। रिलीज से पहले इस फिल्म का बुधवार 18 दिसंबर, 2024 को प्रीमियर रखा गया था। ऐसे में प्रभास के नहीं आने पर उनके फैंस निराश हो गए हैं। वहीं एक्टर ने भी एक बयान में अपने फैंस से माफी मांगी है।
एक्टर ने फैंस से मांगी माफी
प्रभास ने कहा, ‘मुझे और मेरे काम को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं लंबे वक्त से जापान जाने का इंतजार कर रहा था। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि फिल्मांकन के दौरान मेरे टखने में मोच आ गई है और मैं जापान नहीं जा सका। हम शुक्रगुजार है, 3 जनवरी, 2025 को कल्कि 2898 ई. रिलीज हो रही है। मैं टीम और उनके प्रयासों का आभारी हूं। उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा।’
गौरतलब है कि प्रभास की गैरमौजूदगी में फिल्म कल्कि 2898 ई. का जापान में प्रचार डायरेक्टर नाग अश्विन और साथी कलाकार और क्रू मेंबर करेंगे। फिल्म की बात करें तो प्रभास की यह फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए थे। यह कलेक्शन हिंदी समेत सभी भाषाओं को मिलाकर था।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines