Prabhas Team On Ram Mandir Donation: प्रभास (Prabhas) बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। वो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा देंगे। इसके बाद जो उन्हें फैंस का प्यार मिलेगा उसका तो अभी से अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन वैसे भी आज कल फैंस प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे। जब से ये खबर बाहर आई है कि मशहूर साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रभास राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले खाने के खर्च के लिए 50 करोड़ दान कर रहे हैं उनकी खूब वाहवाही हो रही है।
यह भी पढ़ें: मशहूर म्यूजिशियन ने एयरपोर्ट पर फंसे पैसेंजर्स के साथ किया ‘हम्मा-हम्मा’, वीडियो वायरल
प्रभास ने राम मंदिर में दान किए 50 करोड़?
हाल ही में ऐसी खबरें सुनने में आई थी कि प्रभास ने राम मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। उनके मंदिर में करोड़ों दान करने की खबर ने हर तरफ फैल गई। दरअसल, आंध्र प्रदेश के MLA Chirla Jaggireddy ने खुद इस बात का ऐलान किया था। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो साफ-साफ सबके सामने बता रहे हैं कि प्रभास राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 50 करोड़ देकर खाने का जिम्मा उठा रहे हैं। ये वीडियो सामने आया तो अब प्रभास की टीम ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अब उनके फैंस के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है।
क्या है सच?
खुद एक्टर की टीम ने इन दावों के पीछे की सच्चाई बताई है। हाल ही में प्रभास के एक टीम मेंबर ने इंटरव्यू में साफ किया कि ये सब खबरें महज अफवाहें हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं है। यानी एक्टर ने कोई 50 करोड़ डोनेट नहीं किए हैं, उनके नाम पर उड़ रही रूमर्स फेक हैं। साथ ही अभी तक ये भी कंफर्म नहीं हो पाया है कि एक्टर को इस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता भीं मिला है या नहीं। मगर अब सच दुनिया के सामने आ गया है। आंध्र प्रदेश के MLA द्वारा दिए गए बयान में कोई सच्चाई नहीं है।
इन एक्टर्स को भी मिला न्योता
वैसे बता दें, कई दिग्गज कलाकारों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का इनविटेशन मिल चुका है। इस लिस्ट में कई साउथ एक्टर्स का नाम भी शामिल है। रजनीकांत (Rajinikanth), धनुष (Dhanush), राम चरण (Ram Charan) और चिरंजीवी (Chiranjeevi) को इस इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला है। अब प्रभास का नाम भी इस लिस्ट में है या नहीं अभी तक एक्टर ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं की है। फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि प्रभास राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे या नहीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines