Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) को लेकर सुर्खियों में हैं। बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की फिल्मों का लोग बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं। मगर प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ की स्टोरी लाइन का हिंट दे दिया है। वहीं नाग अश्विन ने खुलासा किया कि फिल्म की शुरुआत महाभारत काल से होगी।
‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी
निर्देशक नाग अश्विन ने हाल ही में साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती के साथ गुरुग्राम के एक इवेंट में शिरकत की थी। इस इवेंट के दौरान नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी पर बात की है। नाग अश्विन का कहना है कि फिल्म की स्टोरी लाइन 6000 साल की है। जोकि महाभारत से शुरू होकर 2989 एडी तक चलेगी। इवेंट में जब नाग अश्विन से फिल्म की टाइमलाइन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, फिल्म की शुरुआत महाभारत से होगी और 2989 एडी में खत्म होगी। हमने एक ऐसी दुनिया बनाने की कोशिश की है, जिसमें कल्पना की जा सकती है कि 2989 एडी में दुनिया कैसी दिखेगी। फिल्म में भारतीय सभ्यता की भी झलक मौजूद रहेगी। यह ब्लेड रनर जैसी नहीं है।
6000 साल की कहानी
नाग अश्विन ने बताया कि, ‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी 6000 साल का खाका पेश करेगी। 2989 एडी से 6000 साल पहले 3102 बीसी होता है। ऐसा माना जाता है कि इसी समय भगवान कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। इससे साफ है कि फिल्म की कहानी महाभारत काल से ही जुड़ी होगी।
AI पर बोले नाग अश्विन
नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ काफी हद तक काल्पनिक चीजों पर आधारित होगी। ऐसे में जब नाग अश्विन से पूछा गया कि क्या फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भी भूमिका रहेगी। तो नाग अश्विन ने कहा कि, अभी तक उन्होंने AI का इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन भविष्य में वो इसे जल्द ही ट्राई करना चाहेंगे। नाग अश्विन का कहना है कि, फिल्म के लिए हमें ढेर सारे सेट डिजाइन करने पड़े थे। इसमें काफी समय भी लगा। लेकिन मैंने VFX की मदद लेने की कोशिश नहीं की। मुझे लगता है कि हमारी मेहनत रंग लायेगी। क्योंकि इसे परफेक्ट बनाने के लिए हमने महीनों लिए हैं। तो कुछ अच्छा और नया देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी ‘कल्कि 2898 एडी’
‘कल्कि 2898 एडी’ की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास पहली बार बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में पूरी की गई है। बीते दिनों मेकर्स ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के कुछ पोस्टर शेयर किए थे। जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास की पहली झलक देखने को मिली थी। पोस्टर के बाद अब फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म का ट्रेलर 31 मार्च तक रिलीज किया जा सकता है। बॉक्स ऑफिस की यह मच अवेटेड फिल्म 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines