Kalki 2898 AD Crossed 1000 Crore: पिछले कुछ वक्त में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद बड़े स्टार्स की फिल्मों ने नोटों की बारिश कर दी है। कई बड़ी फिल्में इस महीने रिलीज हो रही हैं, ऐसी ही एक फिल्म रही प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से छप्पड़ फाड़ कर कमाई की है। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट तो बन ही गई साथ ही साथ अब इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ ने शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने अब तक कितने पैसे कमा लिए हैं।
जुलाई में कमाल कर रहीं फिल्में
हाल ही में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज हुई है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ और कमल हासन की ‘इंडियन 2’ ने भी कुछ दिन पहले ही थिएटर्स में दस्तक दी है। इन दोनों फिल्मों को भी दर्शकों द्वारा ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, 27 जून को रिलीज हुई नाग अश्विन की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर जो धाक जमाई है आज तक फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ है।
1000 करोड़ रुपये कमाने वाली 7वीं भारतीय फिल्म
प्रभास, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमा लिए हैं। रिलीज के महज 25 दिन के बाद ही फिल्म ने ये रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा करने वाली ये 7वीं भारतीय फिल्म बन गई। इसके साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में ये फिल्म तीसरी तेलुगू फिल्म बन गई। अकेले भारत में इस फिल्म ने करीब 750 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं बाहर से भी फिल्म को अच्छा खास रिस्पांस मिला और लगभग 250 करोड़ कमा लिए।
वर्ल्ड वाइ़ड 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म अब भी राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ है वहीं दूसरी साउथ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ है। इन दोनों फिल्मों के बाद अब ‘कल्कि 2898 एडी’ ऐसा करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
प्रभास की 1000 करोड़ रुपये वाली दूसरी फिल्म
‘बाहुबली 2’ के बाद प्रभास की दूसरी फिल्म ने अब 1000 करोड़ रुपये कमाकर शाहरुख खान और एसएस राजामौली के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ मायथोलॉजी और साइंस फिक्शन को मिलाकर बनाई गई है। पहले पार्ट में कमल हासन का छोटा सा किरदार दिखाया गया है। जबकि, दूसरे पार्ट में उनके नेगेटिव किरदार को काफी अच्छे से दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: मौत से चंद मिनटों पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आखिरी तस्वीर, फैंस को दिया ये आखिरी मैसेज
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines