Kalki 2898 AD: इन दिनों प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) की खूब चर्चा हो रही है। वहीं, फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की पहली झलक दुनिया भर के सामने आ गई है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे कलाकार अहन भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Kalki 2898 AD की पहली झलक आई सामने
बता दें कि बीते दिन फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की पहली झलक को रिवील किया गया है। वहीं, इस फिल्म को ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) टाइटल दिया गया है। साइंस फिक्शन फैंटेसी ड्रामा में नया इंडियन सुपरहीरो क्रिएट किया गया है। कॉमिक कॉन 2023 में फिल्म को इंट्रोड्यूस किया गया और फिल्म की पहली झलक का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है।
2024 में रिलीज होगी फिल्म
इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म में सुपरहीरो कल्कि की कहानी बताई जाएगी और यह भूमिका प्रभास निभा रहे हैं। वहीं, शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण भी अलग अंदाज में दिख रही है। इसके साथ ही यह एक्शन ड्रामा बुरी ताकतों से लड़ता जाएगा। हालांकि इस वीडियो में कमल हासन और अमिताभ बच्चन की झलक नजर नहीं आई है। साथ ही फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी।
दूसरे भाग में खुलेंगे सभी पत्ते
फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ नाग अश्विन द्वारा निर्देशित की जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी और फिल्म के पहले पार्ट में लोगों के बीच सस्पेंस रहेगा और दूसरे भाग में सभी पत्ते खुलकर सामने आएंगे। वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ‘कल्कि 2898 एडी’ की पहली झलक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब सभी को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
4 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
5 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
6 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
7 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
7 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines