Prabhas and Kriti Sanon Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) जल्द ही ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में साथ नजर आएंगे।
इस फिल्म में प्रभास भगवान ‘राम’ और कृति माता ‘सीता’ के रोल में दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का टीजर अयोध्या में एक बहुत बड़े इवेंट के दौरान रिलीज किया गया था, जहा फैंस को कृति और प्रभास के बीच ज़बरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी जोरों पर हैं। इस बीच वरुण धवन ने कृति और प्रभास को लेकर एक हिंट दिया है।
कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे प्रमोट करने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्हीं प्रमोशनल इवेंट के दौरान कृति प्रभास के लिए तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। तो वहीं वरुण ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर एक इशारा दिया।
और पढ़िए – Bhediya Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हुई शानदार कमाई
कृति सेनन प्रभास संग करना चाहती हैं शादी
बॉलीवुड की ‘परम सुंदरी’ कृति सेनन (Kriti Sanon) ने प्रभास के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरों के बीच, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो प्रभास (Prabhas Marriage) के साथ शादी करना चाहती हैं। दरअसल इंटरव्यू में जब कृति से पूछा गया की वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और प्रभास (Prabhas) में से किसके साथ शादी करना चाहेंगी।
तब कृति ने कहा की वो प्रभास संग शादी करना चाहती हैं। कृति सेनन (Kriti Sanon Boyfriend) और प्रभास के डेटिंग के चर्चे काफी समय से सुनने में आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज आए और इनकी बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन प्रभास को डार्लिंग कहकर पुकारती सुनी जा सकती हैं।
वरुण धवन ने खोली कृति की पोल?
https://twitter.com/Vikram_Rebelism/status/1596051872963760128?t=8UobFwjafND0Ftyqz3_PaA&s=19
और पढ़िए – Varun Dhawan ने सरेआम खोली दी Kriti Senon की पोल, प्रभास संग रिश्ते पर कह गए ये बात
‘भेड़िया’ (Bhediya) फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक इंटरव्यू में वरुण धवन (Varun Dhawan speaks about Kriti’s Personal Life ) कृति सेनन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे हैं। वरुण धवन कहते है कि, कृति की लाइफ में उनके शहजादे की एंट्री हो चुकी है, साथ ही वीडियो में वो आगे कहते हैं उनकी जोड़ी कार्तिक और प्रभास के साथ अच्छी लगेगी। वहीं ये बातें सुनकर कृति के चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान देखने को मिल रही है।.
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines