Prabhas-Anushka Shetty: साउथ सुरपस्टार प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के अफेयर की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। दोनों को फिल्म ‘बाहुबली’ के पहले और दूसरे पार्ट में देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अब खबर है कि लोगों की नजरों से बचकर प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने चुपचाप शादी कर ली है। इतना ही नहीं दोनों का एक बच्चा भी है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीरें कह रही हैं।
https://twitter.com/dileep_ungulam/status/1709988027592740880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1709988027592740880%7Ctwgr%5Eea76e0774cd4b0c0e8de079074931bde1b6c5b7a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.oneindia.com%2Fentertainment%2Fdeepfake-photo-of-anushka-shetty-prabhas-as-married-couple-goes-viral-3741711.html
तस्वीरों में बच्चे के साथ प्रभास-अनुष्का
दरअसल, प्रभास और अनुष्का शेट्टी की डीपफेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों स्टार्स को शादीशुदा कपल की तरह दिखाया गया है। इनमें से एक तस्वीर में प्रभास और अनुष्का का एक बच्चा भी दिख रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों स्टार्स की फैमिली ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन दोनों स्टार्स हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं।
यह भी पढ़ें : Poonam Pandey की डेथ मिस्ट्री से अक्षय कुमार के डीपफेक वीडियो तक, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
सख्त कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर जब से ये तस्वीरें वायरल हुई हैं, फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं। कई लोगों ने इन तस्वीरों को सच मान लिया है। उधर, अनुष्का के पैरेंट्स ने फेक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, नोरा फतेही और अक्षय कुमार समेत तमाम स्टार्स डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं।
जल्द ‘सालार 2’ लेकर आएंगे प्रभास
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म ‘सालार’ ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसके बाद से फैंस की नजरें फिल्म के दूसरे पार्ट पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें फिल्म के अगले पार्ट के लिए दर्शकों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सालार 2’ जल्द ही फ्लोर पर पहुंचने वाली है। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines