Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding In Controversy: 7 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रज्जो मैडम की उनके सपनों के राजकुमार से शादी हो गई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ जिसमें बीटाउन से काफी हस्तियां पहुंची। अभी सोनाक्षी की शादी को हुए 1 दिन भी नहीं हुआ कि ऐसा लग रहा है कि उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई। दरअसल बिहार में सोनाक्षी और उनके परिवार का जमकर विरोध होना शुरू हो गया है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ लगे पोस्टर्स
वैसे तो सोनाक्षी-जहीर को देशभर के फैंस से काफी बधाइयां मिल रही हैं। दोनों को खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इसी बीच समाज का एक तमगा ऐसा भी है जो दोनों की इस शादी के पूरी तरह से खिलाफ है। इस कपल को ये ग्रुप बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहा है। इतना ही नहीं पटना में तो सोनाक्षी के खिलाफ जगह-जगह पर पोस्टर्स भी लगा दिए गए हैं। दरअसल हिंदू शिव भवानी सेना की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से शादी करके लव जेहाद को बढ़ावा दिया है।
लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप
सोनाक्षी और उनके परिवार पर आरोप लगा है कि उन्होंने इस शादी से लव जिहाद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा सोनाक्षी और शत्रुघ्न पर हिंदू धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई है कि वो जल्द से जल्द अपने घर का नाम बदलकर रामायण से बदलकर कुछ और रखें। पटना में लगे एक पोस्टर पर वामपंथी संगठन ने आपत्ति जताई है और कहा है कि सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा।
सोनाक्षी-जहीर ने की सिविल मैरिज
आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने काफी सिंपल तरीके से शादी की है. दोनों ने मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन किए हैं और एक दूसरे को पति पत्नी मान लिया है। इस दौरान सोनाक्षी ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी जबकि जहीर ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में उनके साथ ट्विनिंग करते दिखे।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines