Padmaavat And Tiger Zinda Hai Actress Became Jobless: पॉपुलर एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka) आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने OTT और बड़े पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। अनुप्रिया ने एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ से बॉलीवुड में कदम रखे थे। इसके बाद उन्हें सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उनके हाथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmaavat) लगी और वो इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी के किरदार में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: ‘अब आई तुम अपने असली रूप में’ Urfi Javed का नया लुक देख यूजर्स ने की टिप्पणी, कुछ लोग पढ़ने लगे हनुमान चालीसा
एक्ट्रेस ने किया रिवील
लेकिन हैरानी की बात है कि इतनी हिट फिल्मों में काम करने के बावजूद भी एक्ट्रेस को लम्बे समय तक कही काम नहीं मिला। अब इस पर उनका दर्द छलक उठा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शॉकिंग खुलासा किया कि 6 महीने तक उनके पास कोई काम नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, ‘इन फिल्मों ने मुझे पहचान दी, लेकिन अगले 6 महीनों तक मुझे कोई कॉल नहीं आया। मुझे याद है कि मैं बहुत परेशान थी, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। एक एक्टर के तौर पर अगर मेरे पास पहले काम नहीं था, तो कम से कम मेरे पास कई ऑडिशन होते थे। मैं एक दिन में 10-12 ऑडिशन देती थी।’
Image Credit: Google
लम्बे वक्त तक नहीं मिला काम
‘मुझे तब लगा कि लोग सोचने लगे थे, ‘ओह अब ये ज्यादा चार्ज करेगी! या उसके पास और काम होगा।’ ये सभी बदलाव होते हैं। बाद में लोगों ने मुझसे कहा कि किसी बड़े बदलाव का असर दिखने में वक़्त लगता है। रातोरात शायद ही ऐसा होता है, मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। लेकिन 6 महीने बाद चीजें मेरे लिए बदल गईं।’
सोच लिया था उठाएंगी ये कदम
बता दें, इसके बाद साल 2019 में एक्ट्रेस की तीसरी फिल्म आई और वो भी काफी शानदार थी। उन्होंने अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ काम किया था। ये फिल्म ‘वॉर’ थी जो की ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी बीच एक्ट्रेस ने याद किया कि उन्होंने ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान किसी से कहा था, ‘अगर मुझे इसके बाद फिर से 1 दिन में 12 ऑडिशन देने पड़े तो मैं पैकअप कर लूंगी। क्योंकि मैंने ऐसा 5 साल तक किया था और मैं जानती थी कि मेरी जर्नी वहां तक रही है। इसलिए मैं कुछ और करूंगी। अब मैं उस स्टेज पर थी जहां कास्टिंग एजेंट मुझे सेल्फ-टेस्ट देने के लिए कहते हैं लेकिन मैं फेस टू फेस ऑडिशन मिस कर रही थी!’ जो अब हो रहा है और फिलहाल जहां पर एक्ट्रेस हैं वो उससे बहुत खुश हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines