Comedian Nalin Yadav Beaten Up: पॉपुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के साथ साल 2021 में क्या हुआ था ये तो सबको याद है। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि उनके अलावा कई और लोग थे जो जेल की सजा काटकर आए हैं। इन्हीं में से एक हैं कॉमेडियन नलिन यादव (Nalin Yadav)। अब मुनव्वर तो जैसे-तैसे इस कंट्रोवर्सी के बाद एक आम जिंदगी जीने और लाइफ में आगे बढ़ने में कामयाब हो गए हैं लेकिन नलिन के लिए हालात आज भी वैसे ही हैं। उनके साथ 3 साल बाद भी बदसलूकी की जा रही है।
कॉमेडियन के साथ हुई हाथापाई
अब नलिन यादव ने अपने साथ हो रही एक के बाद एक बदसलूकी का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर अब कॉमेडियन और उनके भाई के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। बीच सड़क पर रात के अंधेरे में कुछ गुंडों ने कॉमेडियन और उनके भाई पर अटैक कर दिया। अब उनके साथ हुई हाथापाई का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। खुद नलिन यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपना दर्द भी बयां किया है। अब वो किन हालातों का सामना कर कर रहे हैं? उन्होंने लोगों को अपनी अनसुनी कहानी सुना दी है।
जेल से लौटने के बाद जिंदगी हुई बर्बाद
अपने पोस्ट ने कॉमेडियन ने लिखा, ‘मुनव्वर फारूकी वाले मामले में जेल से रिहा हुए 3 साल हो चुके हैं लेकिन हालात सबके लिए एक जैसे नहीं होते। मेरे होम टाउन में मेरी एक नई पहचान है राष्ट्र-विरोधी के रूप में। कुछ लोग हैं जो रूलिंग पार्टी के रिश्तेदार हैं और वो 3 साल से मुझे और मेरे भाई को परेशान कर रहे हैं। जेल से आने के बाद मैं 2 साल में 3 दिन से ज्यादा घर नहीं गया क्योंकि कुछ गुंडे हमें परेशान कर रहे थे। मुझे लगा मैं वो जगह छोड़ दूंगा तो मेरा भाई तो शांति से रह पाएगा लेकिन पिछले साल उन लोगों ने मेरे भाई की टांग तोड़ दी। हमने FIR करवाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। 2 महीनों बाद उन लोगों ने भाई की वही टांग दोबारा तोड़ दी। हमने दोबारा FIR करवाई और फिर कुछ नहीं हुआ।’
यह भी पढ़ें: Karan Johar ने ‘भाभी 2’ के साथ किया Dhadak 2 का ऐलान, फिल्म की कहानी भी कर दी रिवील
मार खाकर भी नहीं मिल रहा इन्साफ
कॉमेडियन का कहना है कि अब उन्होंने एक नए शहर में सेटल होने का इरादा कर लिया है। ये फाइनेंशियली और मेंटली मुश्किल है और वो थक चुके हैं। लेकिन एक महीने पहले उनके घर पर एक वारंट आया और उन्हें पता लगा कि पुलिस ने उन गुंड़ों से लड़ने के लिए उनके ही खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। कॉमेडियन को सीधा अरेस्ट वारंट भेजा गया। ऐसे में अब उनके लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। कॉमेडियन का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस बारे में बात नहीं कि क्योंकि वो इन सब चीजों को भुलाना चाहते थे। लेकिन अब न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines