हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dilip Kumar की को-एक्ट्रेस B. Saroja Devi का निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

साउथ सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। सरोजा देवी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
B. Saroja Devi का निधन। image credit- social media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। अभी लोग कोटा श्रीनिवास राव के निधन के गम से बाहर भी नहीं निकले थे कि एक और एक्ट्रेस के निधन की खबर आ गई। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। बी. सरोजा देवी ने 87 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। सरोजा देवी के निधन से इंडस्ट्री को एक और तगड़ा झटका लगा है। फैमिली और एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

बी. सरोजा देवी का फिल्मी करियर बहुत लंबा रहा और इस दौरान उन्होंने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। छोटी उम्र में फिल्मी सफर को शुरू करने वाली सरोजा ने खूब मेहनत की औक पॉपुलैरिटी हासिल की। सरोजा देवी साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थी।

पहली फिल्म ‘महाकवि कालिदास’

सरोजा देवी की पहली फिल्म की बात करें तो वो पहली बार कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ में नजर आई थी। हालांकि, साल 1958 में उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। इस दौरान उनकी फिल्म नादोदी मन्नान’ में उनके रोल को खूब सराहाना मिली थी। फिल्म में सरोजा ने एम.जी. रामचंद्रन के साथ लीड रोल अदा किया था। इतना ही नहीं बल्कि सरोजा ने हिंदी सिनेमा भी काम किया है।

विज्ञापन

सुनील दत्त, शम्मी कपूर, राज कपूर के साथ किया काम

सरोजा देवी ने साल 1959 में पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म ‘पैगाम’ में सरोजा, दिलीप कुमार के साथ नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने ‘बेटी बेटे’, ‘ससुराल’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसे फिल्मों में अपना जलवा दिखाया। ना सिर्फ दिलीप कुमार बल्कि उन्होंने सुनील दत्त, शम्मी कपूर, राज कपूर जैसे पॉपुलर स्टार्स के साथ भी काम किया है।

एमजीआर के लिए लकी मैस्कॉट

सरोजा देवी की बात करें तो फिल्म ‘नादोदी मनन’ की सक्सेस के बाद उन्होंने फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दी। इतना ही नहीं बल्कि एमजीआर के लिए सरोजा देवी लकी मैस्कॉट बन गई थीं। जी हां, सरोजा ने उनके साथ 26 फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- S. S. Rajamouli का फैन पर क्यों फूटा गुस्सा? Kota Srinivasa Rao के अंतिम संस्कार से वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola