Director Sangeeth Sivan Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्टी से एक बुरी खबर आ गई है। अब एक मशहूर डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से सिनेमा जगत को बड़ा जोरदार झटका लगा है। दरअसल, इस डायरेक्टर को इंडस्ट्री में इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपने काम से परचम लहराया बल्कि साउथ में भी कामयाबी हासिल की थी। ऐसे में अब उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर संगीत सिवान (Sangeeth Sivan) ने आज शाम यानी 8 मई को अपनी अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत का असली कारण क्या है अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है। डेथ का कारण अभी रिवील होना बाकी है। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, डायरेक्टर संगीत सिवान की मलयालम और हिंदी सिनेमा में एक खास भूमिका रही है।
रितेश देशमुख ने जताया दुख
अब डायरेक्टर के निधन पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है। एक्टर ने अपने X हैंडल से लिखा, ‘ये जानकार कि संगीत सिवान सर नहीं रहे बेहद दुखद और सदमे में हूं। जब आप इंडस्ट्री में नए होते हैं तो आपको कोई ऐसा शख्स चाहिए होता है जो आप पर भरोसा करे और चांस ले। Kool Hai Hum और Apna Sapna Money Money के लिए उनका जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है। सॉफ्ट स्पोकन, जेंटल और एक अद्भुत इंसान। आज मेरा दिल टूट गया है, उनके परिवार और चाहने वालों, उनकी पत्नी, बच्चों, भाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं तुम्हें मिस करुंगा दा !!!!! और आपकी हंसी !!! महिमा में आराम करो…।’
यह भी पढ़ें: Bhupendra Jogi पर चाकू से जानलेवा हमला, इन्फ्लुएंसर को आए 40 टांके
आमिर से लेकर सनी देओल तक के साथ किया काम
आपको बता दें, डायरेक्टर संगीत सिवान ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज सितारों के साथ की थी। आमिर खान (Aamir Khan) और पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) की फिल्म ‘राख’ में वो प्रोड्यूसर थे। वहीं, उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म बतौर डायरेक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के साथ थी जिसका नाम ‘जोर’ था। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 2’ भी डायरेक्ट की थी। ऐसे में डायरेक्टर के निधन से इंडस्ट्री को वाकई बड़ा झटका लगा है। उनकी मौत इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुक्सान है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines