Ankit Kalra Last Instagram Post: 19 अगस्त को एक ऐसी अनहोनी हुई जिससे फैंस अभी तक सदमे में हैं। सोशल मीडिया का एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर जोड़ा अब हमेशा-हमेशा के लिए बिछड़ चुका है। इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी इंशा घई (Insha Ghai) ने खुद पति की मृत्यु की जानकारी अपने चाहने वालों को दी थी। अब अंकित के इस दुनिया को अलविदा कहने का कारण सामने आया है। खुद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंशा घई ने पति की मौत की वजह रिवील कर दी है।
कैसे हुई थी अंकित की मौत?
इंशा घई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लोगों को क्लियर कर दिया है कि अंकित कालरा का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। इंशा ने रिवील किया कि अंकित की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। सब कुछ अचानक हो गया, अंकित को सोते हुए कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी जान चली गई। अब इस कार्डियक अरेस्ट को अंकित कालरा के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जो आखिरी पोस्ट शेयर किया था अब वो वायरल हो रहा है।
अंकित कालरा का आखिरी पोस्ट वायरल
इस पोस्ट में अंकित किसी स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे थे। हो सकता है कि वो किसी चीज को लेकर परेशान थे और उन्होंने पोस्ट में इसी का हिंट दिया हो। अगर उनकी परेशानी वक्त रहते सुलझ जाती तो सकता था कि वो आज हमारे बीच होते। अंकित के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो ये पोस्ट उन्होंने करीब 5 दिन पहले शेयर किया था। यानी उसी दिन जिस दिन उनका निधन हुआ था। अंकित ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।
यह भी पढ़ें: Video: Shilpa Shetty पर क्यों आया गुस्सा? फ्लाइट में सीट छोड़ चली गईं Farah Khan
मौत से पहले स्ट्रगल की बात कर रहे थे इन्फ्लुएंसर
वो ब्लैक शर्ट में गॉगल्स लगाकर अपनी कार में पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो में वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक अटपटा-सा कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘आज आप जिस स्ट्रगल में हैं, वो आपको कल के लिए शक्ति देगा।’ अब यहां अंकित किस स्ट्रगल की बात कर रहे थे? उसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन उनका ये पोस्ट अब कई सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
2 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
3 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
3 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
6 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
21 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
22 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
22 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
22 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines