Rahul Vaidya और उनकी पत्नी Disha Parmar को हुई जानलेवा बीमारी, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Rahul Vaidya Disha Parmar Health Update: पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार को एक खतरनाक बीमारी हो गई है। खुद सिंगर ने सरेआम चौंकाने वाला खुलासा करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

Rahul Vaidya Disha Parmar Health Update

Rahul Vaidya Disha Parmar Health Update

Rahul Vaidya Disha Parmar Health Update: पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को टेंशन में डाल दिया है। इन दिनों राहुल वैद्य पॉपुलर शो ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ नाम के शो में नजर आ रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हल ही में राहुल को लेकर जानकारी मिली थी कि उन्हें हाई फीवर है। सिंगर ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर बताया था कि उन्हें 104 डिग्री बुखार है। ये सुनने के बाद फैंस सिंगर को लेकर चिंता में आ गए थे।

विज्ञापन

राहुल और दिशा की बिगड़ी हालत

वहीं, अब उनका लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद उनके चाहने वालों की चिंता भी दोगुनी हो गई है। दरअसल, अब राहुल वैद्य ने रिवील किया है कि उनके साथ-साथ उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दिशा परमार भी बीमार पड़ गई हैं। अब इस कपल को एक जानलेवा बीमारी हो गई है और दोनों अपना इलाज करवा रहे हैं। राहुल वैद्य ने इस बीमारी को लेकर सबके सामने खुलासा किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बीमारी का नाम भी रिवील किया है।

विज्ञापन
Rahul Vaidya Disha Parmar Health Update

राहुल वैद्य ने किया खुलासा

दोनों को हुई कौन-सी जानलेवा बीमारी?

कुछ समय पहले राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मेरे लिए ये काफी नहीं था कि डेंगू की बीमारी दिशा को भी हो गई।’ अब उन्होंने रिवील किया कि इस वक्त दिशा और राहुल दोनों की तबीयत खराब हो रही है। वहीं, दिशा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वो ब्लैंकेट ओढ़कर आराम करती हुई नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर मायूसी दिख रही है और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘वेलकम टू द सिक क्लब।’

विज्ञापन
Rahul Vaidya Disha Parmar Health Update

दिशा का रिएक्शन आया सामने

विज्ञापन

दिशा ने किया पति की पोस्ट पर रिएक्ट

वहीं, राहुल ने डेंगू को लेकर जो खुलासा किया है उस पर भी दिशा का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने पति के पोस्ट पर बेहद क्यूट रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, ‘टुगेदर फॉरएवर।’ अब फैंस इन दोनों के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। डेंगू में अच्छों-अच्छों की हालत खराब हो जाती है और अब इन हसबैंड और वाइफ को साथ-साथ इस बीमारी से लड़ना पड़ रहा है। फैंस अब इनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ