Phil Vassar Died Twice: अब एक मशहूर सिंगर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सिंगर ने रिवील किया है कि वो दो बार मर चुके हैं। यानी मरने के बाद वो बार-बार जिंदा हो जाते हैं और अब उन्होंने अपना ये एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। कोई मरने के बाद कैसे जिंदा हो सकता है? लेकिन ये कोई कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है और अब जिसके साथ ये हुआ उसने खुद इस बारे में खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये सब किसके साथ हुआ और कैसे?
सिंगर ने खुद किया अपनी मौत का खुलासा
आपको बता दें, अमेरिकन कंट्री म्यूजिक आर्टिस्ट फिल वासर ही वो शख्स हैं जिनके साथ ये किस्सा हुआ है। अब उन्होंने रिवील किया है कि उन्हें हार्ट अटैक और स्ट्रोक आया था जिसकी वजह से उनकी 2 बार मौत हो गई थी। अब उन्होंने अपने इस अनुभव पर बात करते हुए बताया कि इस साल की शुरुआत में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। एक दिन वो क्रिसमस टूर पर बीमार हो गए थे और उस दौरान बहुत कुछ हुआ।
विरासत में मिली हार्ट डिजीज
उन्होंने खुलासा किया है कि वो एक हेल्दी लाइफ स्टाइल जीते हैं, वो कभी भी फ्राइड फूड नहीं खाते और वक्त पर एक्सरसाइज भी करते थे। लेकिन उन्हें हार्ट डिजीज विरासत में मिली है। सिंगर ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें जेनेटिक हार्ट डिजीज है। वो न तो ड्रिंक करते थे और न ही पार्टी बस हर दिन वर्कआउट करते थे। उन्हें इस बात का बुरा भी लगता था कि उन्होंने कभी भी कुछ फ्राइड नहीं खाया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट रिवील, शुरू हुई Salman Khan के शो में जाने की तैयारी
30 मिनट के लिए चली गई थी जान
सिंगर फिल वासर ने बताया कि जब वो घर पर थे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी रिस्पांस की वजह से बचा लिया गया। उन्हें ठीक करने के लिए डॉक्टरों को कई बार झटके देने पड़े, जिसके कारण उनकी कुछ पसलियां भी टूट गईं। दिल का दौरा पड़ने के 3 दिन बाद उन्हें स्ट्रोक आ गया। सिंगर ने बताया कि उन्हें ठंड लगने लगी और बाद में पता चला कि उन्हें बर्फ पर रखा गया था। दरअसल, उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया और दो बार लगभग 30 मिनट तक उनकी पल्स बंद हो गई थी और इसके बाद सिंगर को बर्फ पर लिटा दिया था। सिंगर ने रिवील किया कि 30 मिनट के लिए वो मर गए थे।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
9 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
10 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines