Popular Singer Pedro Henrique Passes Away: श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) के हार्ट अटैक के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर सिंगर का निधन हो गया है जिसके बाद हर कोई सदमे में है। इस दिग्गज सिंगर की उम्र महज 30 साल थी। इस छोटी उम्र में उनका यूं दुनिया से जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। साथ ही जिस तरह से उनकी मौत हुई वो देखकर भी लोग हैरान हैं। दरअसल, ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक (Pedro Henrique) बुधवार यानी 13 दिसंबर को स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। लाइव शो के दौरान उनके साथ ये बड़ी दुर्घटना हुई।
यह भी पढ़ें: Shreyas Talpade ही नहीं इन स्टार्स को भी काम के दौरान आया हार्ट अटैक, कोई बचा तो किसी ने धोया जिंदगी से हाथ
स्टेज पर हुई सिंगर की मौत
पेड्रो हेनरिक लाइव शो में बीच परफॉरमेंस देते हुए खड़े-खड़े पीठ के बल गिर गए। उनके बेहोश होते ही हर कोई दंग रह गया। वो ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट का हिस्सा थे और वह परफॉर्म कर रहे थे। अचानक लोगों के साथ इंटरेक्शन करते हुए और गाना गाते-गाते वो स्टेज पर ही गिर पड़े और उनका निधन हो गया। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके आखिरी पलों का वीडियो देख फैंस भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। यहां देखे वो वायरल वीडियो:
हार्ट अटैक से हुआ निधन
सिंगर पेड्रो हेनरिक जैसे ही गिरे उनके बैंड के लोग और वहां मौजूद भीड़ टेंशन में आ गई। जिसके बाद सिंगर को तुरंत पास ही के एक क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया। अब हेनरिक की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनके बैंड ने इस खबर को कंफर्म भी कर दिया है। पेड्रो हेनरिक अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ‘Vai Ser Tão Lindo’ गाना गुनगुना रहे थे। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इस परफॉरमेंस से पहले सिंगर ने अपने दोस्त को बताया था कि वो थकान महसूस कर रहे हैं।
परफॉर्मेंस से पहले दोस्त को कही थी ये बात
सिंगर को इस बटर का जरा भी अंदाजा नहीं था जिसे वो थकान समझ रहे हैं वो हार्ट अटैक के सिम्पटम्स हैं। अगर वक्त रहते वो या उनके आस-पास के लोग इस बात को समझ जाते तो आज ये दुखद घटना नहीं होती। लेकिन अब सभी लोग सिंगर के निधन पर दुखी नजर आ रहे हैं। हर कोई उन्हें दुखी मन से श्रद्धांजलि देता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे सिंगर पेड्रो हेनरिक से पहले बीते दिन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर श्रेयस तलपड़े के हार्ट अटैक की खबर सामने आई थी।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines