Dilli Babu Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लग गया है। अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) फेम एक्टर विकास सेठी (Vikas Sethi) के बाद एक मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। सिनेमा जगत में मातम का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर दिल्ली बाबू हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
मशहूर प्रोड्यूसर का निधन
बता दें, प्रोड्यूसर दिल्ली बाबू ने कई फिल्में बनाई हैं लेकिन उनकी सबसे पॉपुलर फिल्म ‘रतासन’ (Ratsasan) थी। ये तमिल की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और बाद में इस फिल्म का कई भाषाओं में रीमेक भी बना है। तेलगु में इस फिल्म के रीमेक का नाम ‘Rakshasudu’ है, वहीं हिंदी में भी इसका रीमेक साल 2022 में आया था। अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ (Cuttputlli) तो आपको याद ही होगी? ये फिल्म ‘रतासन’ की ही कहानी है।
आज होगा अंतिम संस्कार
वहीं, अब प्रोड्यूसर दिल्ली बाबू के निधन को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन 9 सितंबर की आधी रात करीब 12:30 हुआ है। उन्होंने 50 साल की उम्र में चेन्नई में अपनी अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थे और उनके इलाज के लिए उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, उन्होंने इस दुनिया को अब छोड़ दिया है और कहा जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि देने के बाद आज शाम 4:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Rahul Vaidya और उनकी पत्नी Disha Parmar को हुई जानलेवा बीमारी, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा
चाहने वालों ने दी श्रद्धांजलि
अब इस खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। हर कोई प्रोड्यूसर के निधन पर दुख जता रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें सेलिब्रिटीज और फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार को सांत्वना भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज वाकई इंडस्ट्री ने एक बड़ा दिग्गज खो दिया है। कई महीनों तक बीमारी से लड़ने के बाद दिल्ली बाबू ने दम तोड़ दिया और इंडस्ट्री में मातम पसर गया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines