Emiway Bantai Wedding Photos: एंटेरटिनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। सिंगर दर्शन रावल (Darshan Raval) के बाद अब मशहूर रैपर एमीवे बंटाई ने भी शादी कर ली है। रैपर ने खुद फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की खबर सुनाई है। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। अचानक एमीवे बंटाई को दूल्हा बने देख फैंस भी चौंक गए। वहीं, उनकी कुछ फीमेल फैंस के तो दिल भी टूटकर बिखर गए हैं। तो चलिए जानते हैं शादी की तस्वीरों में क्या-क्या देखने को मिल रहा है?
रैपर एमीवे बंटाई की वेडिंग फोटोज वायरल
रैपर एमीवे बंटाई ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में वो फ्लोरल डिजाइन वाली शेरवानी में नजर आ रहे हैं। सनग्लासेस लगाकर रैपर ने अपनी दुल्हन स्वालिना (Swaalina) के साथ ट्विनिंग की है। स्वालिना भी मैचिंग कलर के मैरून और पिंक जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ सनग्लासेस में स्वालिना मॉडर्न ब्राइड लग रही हैं। दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं।
कौन हैं स्वालिना जिससे रैपर एमीवे बंटाई ने रचाई शादी?
आपको बता दें, स्वालिना एक्ट्रेस, प्रोफेशनल मॉडल एयर पॉपुलरम्यूजिक आर्टिस्ट हैं। उनका असली नाम Halina Kuchey है और उनका जन्म 1 जुलाई 1995 में फिनलैंड में हुआ था। स्वालिना ने ढेर सारे म्यूजिक वीडियोज किए हैं। 2023 में सुपरहिट सॉन्ग ‘कुड़ी’ (Kudi) में दोनों साथ काम कर चुके हैं। उस वीडियो में रैपर एमीवे बंटाई और स्वालिना की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। वहीं, अब दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। लोग इनकी वेडिंग फोटोज देखकर चौंक भी रहे हैं और खुशी भी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने टीवी के बाद क्यों शुरू किया पॉडकास्ट? Paras Chhabra के सामने खोला राज
फैंस ने दी कपल को बधाई
सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस रैपर एमीवे को शादी की बधाई दे रहे हैं और इन दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। फोटोज में इस न्यूली मैरिड कपल को खुशी से झूमते, डांस करते और एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए देखा जा सकता है। इससे ज्यादा हैप्पी वेडिंग फोटोज शायद ही आपने कभी देखी होंगी। ऐसे में ये पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines