KP Chowdary Death: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि प्रोड्यूसर का निधन किसी बीमारी या एक्सीडेंट से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने खुद अपनी जान ले ली है। प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली है। अब इस खबर से न सिर्फ फैंस और उनका परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। हर किसी को प्रोड्यूसर की मौत की खबर से सदमा लगा है और सभी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
ड्रग्स केस में गए थे जेल
प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है और पुलिस ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दें, फिल्म प्रोड्यूसर केपी चौधरी उर्फ कृष्ण प्रसाद चौधरी (Krishna Prasad Chowdary), टॉलीवुड ड्रग्स मामले में सुर्खियों में आए थे। इस केस में वो आरोपी थे। साल 2023 में केपी चौधरी को गिरफ्तार तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने केपी चौधरी के पास से कोकीन के 90 पाउच जब्त किए थे, जिनका वजन 82.75 ग्राम था। हालांकि, वो बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे।
क्या है आत्महत्या का कारण?
पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक, प्रोड्यूसर जिन्हें ड्रग्स देते थे वो लोग पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। इनमें तेलुगू और तमिल के एक्टर्स और बिजनेस जगत के भी लोग शामिल थे। अब प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली ही और उनका शव गोवा से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म प्रोड्यूसर के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने रिवील किया है कि वो ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से परेशान थे। इतना ही नहीं केपी चौधरी आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे।
यह भी पढ़ें: बिक गया Sonakshi Sinha का घर, कितनी लगी आलीशान अपार्टमेंट की कीमत?
पुलिस ने मां को दी प्रोड्यूसर की मौत की खबर
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अब प्रोड्यूसर की मौत की खबर उनकी मां को भी दे दी है। उनकी मां भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पलवांचा में रहती हैं। केपी चौधरी ने साल 2016 में इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। अपने बिजनेस में नुकसान के बाद वो गोवा बस गए और वहां उन्होंने एक क्लब शुरू किया। अब उनके निधन से दोस्तों और करीबियों को जोरदार झटका लगा है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines