Umer Shah

15 साल की उम्र में गई मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट की जान, कार्डियक अरेस्ट ने छीनी Umer Shah की सांसें

Umer Shah Passes Away: मशहूर पाकिस्तानी चाइल्ड आर्टिस्ट उमर शाह का निधन हो गया है. उमर के निधन की जानकारी उनके भाई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

Umer Shah Passes Away: मशहूर पाकिस्तानी चाइल्ड आर्टिस्ट उमर शाह का निधन हो गया है. महज 15 साल की उम्र में उमर शाह ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट से उमर शाह की जान चली गई. वहीं, अगर परिवार और मेडिकल रिपोर्ट की मानें तोउमर को उल्टी हुई थी, जिसके कारण उनके फेफड़ों में पानी भर गया और इसे उन्हें दिल संबंधी परेशानी हुई.

विज्ञापन

उमर के भाई ने दी निधन की जानकारी

इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले उमर के घर में एक जहरीले सांप के होने की घटना भी सामने आई थी. हालांकि, इससे उस घटना का सीधा संबंध नहीं बताया गया. उमर के बड़े भाई अहमद शाह ने उमर के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उमर के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ