Actor Talat Hussain Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर मिली है। आज एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। इस एक्टर की फैन फॉलोइंग न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी थी। दोनों मुल्कों में एक्टर को प्यार मिला है। उनकी फिल्में न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि इंडिया में भी रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में एक्टर की मौत की खबर से न सिर्फ पाकिस्तान में मातम छा गया है बल्कि भारत में भी दुख का माहौल बन गया है। उनके जाने से सभी लोग शोक मना रहे हैं।
एक्टर का आज अस्पताल में निधन
बता दें, पाकिस्तानी एक्टर तलत हुसैन (Talat Hussain) अब हमारे बीच नहीं रहे। आज एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी मौत का कारण एक लम्बी बीमारी बताई जा रही है। जिसकी वजह से 83 साल की उम्र में तलत हुसैन के दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लम्बे समय से उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन आज उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अब कराची कला परिषद के अध्यक्ष ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। फैंस, सेलिब्रिटीज और पॉलिटिशियन एक्टर को याद कर भावुक हो रहे हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम
एक्टर तलत हुसैन का जन्म इंडिया के दिल्ली में ही हुआ था। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में वो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे और वहीं के होकर रह गए। तलत हुसैन ने न सिर्फ फिल्मों और टीवी में काम कर नाम कमाया बल्कि थिएटर और रेडियो में भी खास योगदान दिया है। तलत हुसैन ने जीतेंद्र और रेखा संग बॉलीवुड फिल्म ‘सौतन की बेटी’ (Sautan Ki Beti) में भी काम किया था। एक्टर को फिल्म ‘बंदगी’ (Bandagi) में भी देखा गया है। इस फिल्म में एक्टर विनोद मेहरा भी थे।
एक्टर को दी श्रद्धांजलि
इसके अलावा उन्होंने ढेर सारी पाकिस्तानी फिल्में और टीवी शोज किए। उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। अब उनके निधन से सभी लोग मायूस हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर्स और पॉलिटिशियन ने आज तलत हुसैन के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगी है। साथ ही तलत हुसैन के परिवार को भी सांत्वना दी है।
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
2 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
4 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
5 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
7 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
8 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
9 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines