मशहूर पाकिस्तानी एक्टर का निधन, भारत की धरती पर लिया था जन्म; दोनों मुल्कों में पसरा मातम

Actor Talat Hussain Passed Away: मशहूर पाकिस्तानी एक्टर के निधन की बुरी खबर सामने आई है। हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई एक्टर को याद कर मातम में डूबा है और उनका योगदान याद कर आंसू बहा रहा है।

Actor Talat Hussain Passed Away

Actor Talat Hussain Passed Away

Actor Talat Hussain Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर मिली है। आज एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। इस एक्टर की फैन फॉलोइंग न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी थी। दोनों मुल्कों में एक्टर को प्यार मिला है। उनकी फिल्में न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि इंडिया में भी रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में एक्टर की मौत की खबर से न सिर्फ पाकिस्तान में मातम छा गया है बल्कि भारत में भी दुख का माहौल बन गया है। उनके जाने से सभी लोग शोक मना रहे हैं।

विज्ञापन

एक्टर का आज अस्पताल में निधन

बता दें, पाकिस्तानी एक्टर तलत हुसैन (Talat Hussain) अब हमारे बीच नहीं रहे। आज एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी मौत का कारण एक लम्बी बीमारी बताई जा रही है। जिसकी वजह से 83 साल की उम्र में तलत हुसैन के दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लम्बे समय से उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन आज उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अब कराची कला परिषद के अध्यक्ष ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। फैंस, सेलिब्रिटीज और पॉलिटिशियन एक्टर को याद कर भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

एक्टर तलत हुसैन का जन्म इंडिया के दिल्ली में ही हुआ था। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में वो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे और वहीं के होकर रह गए। तलत हुसैन ने न सिर्फ फिल्मों और टीवी में काम कर नाम कमाया बल्कि थिएटर और रेडियो में भी खास योगदान दिया है। तलत हुसैन ने जीतेंद्र और रेखा संग बॉलीवुड फिल्म ‘सौतन की बेटी’ (Sautan Ki Beti) में भी काम किया था। एक्टर को फिल्म ‘बंदगी’ (Bandagi) में भी देखा गया है। इस फिल्म में एक्टर विनोद मेहरा भी थे।

विज्ञापन

एक्टर को दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा उन्होंने ढेर सारी पाकिस्तानी फिल्में और टीवी शोज किए। उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। अब उनके निधन से सभी लोग मायूस हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर्स और पॉलिटिशियन ने आज तलत हुसैन के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगी है। साथ ही तलत हुसैन के परिवार को भी सांत्वना दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ