Celebs Died In 2024: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए ये साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। साल 2024 में कई दिग्गजों ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। किसी को हार्ट अटैक आया तो किसी ने कैंसर से हार मानकर इस दुनिया को छोड़ दिया। ऐसे में ये साल कुछ बेहद बुरी यादें फैंस के मन में छोड़कर जा रहा है। कुछ सेलेब्स का तो बेहद कम उम्र में निधन हुआ है और उनके पीछे उनका पूरा परिवार दुखों से बर्बाद हो गया। चलिए जानते हैं इस साल किस- किसकी अर्थी को देखकर फैंस के भी आंसू निकल आए।
Tishaa Kumar
कृष्ण कुमार और तान्या सिंह की जवान बेटी तिशा कुमार 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। तिशा का निधन जुलाई में हुआ था और तब कहा जा रहा था कि तिशा को कैंसर था और उनका विदेश में इलाज भी चल रहा था। हालांकि, अब कुछ वक्त पहले उनकी मां तान्या सिंह ने सफाई देते हुए रिवील किया कि तिशा के निधन का कारण कैंसर नहीं था। वो एक मेडिकल ट्रैप में फंसी थीं और उनकी बीमारी को गलत डायग्नोज किया गया था। तिशा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं, जिसके जाने पर उनके पूरे परिवार में दुख के बादल छा गए।
Rituraj Singh
टीवी के पॉपुलर एक्टर ऋतुराज सिंह का 20 फरवरी 2024 को 59 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अपने मुंबई स्थित घर में थे और देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया और इसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब ऋतुराज सिंह ने इस दुनिया से मुंह मोड़ा तब वो अपने शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। ऋतुराज सिंह की हार्ट अटैक से निधन की खबर सुनकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था।
Dolly Sohi
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस डॉली सोही ने मुंबई के एक अस्पताल में 47 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली थी। इससे 6 महीने पहले ही उन्हें अपने सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होने की खबर मिली थी। एक्ट्रेस बेहद हिम्मत जुटाकर अपनी जानलेवा बीमारी से लड़ रही थीं, लेकिन कैंसर उन्हें निगल गया। डॉली सोही के परिवार पर तो जैसे मानों दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा क्योंकि उनके निधन से ठीक एक दिन पहले उनकी बहन अमनदीप सोही ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। अमनदीप को पीलिया था और इससे उनकी मौत हो गई।
Vikas Sethi
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) जैसे शोज और ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके टैलेंटेड एक्टर विकास सेठी भी साल 2024 में दुनिया से रुखसत हो गए। एक्टर को नींद में हार्ट अटैक आया और सोते-सोते उनकी मौत हो गई। सिर्फ 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Atul Parchure
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर अतुल परचुरे लम्बे समय तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद इस साल स्वर्ग सिधार गए। एक्टर अपनी बीमारी से लड़ते हुए बेहद कमजोर हो गए थे। हालांकि, वो फिर भी काम पर लौट आए थे, लेकिन अंत में कैंसर के आगे उन्हें घुटने टेकने पड़े और 57 की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के 5 कंटेस्टेंट्स निकले एक दम ‘डम्ब’, Salman Khan ही नहीं, जनता ने भी दिया टैग
Zakir Hussain
15 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की दम तोड़ने की खबर आई थी। 73 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें रेयर लंग डिजीज इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस थी और निधन से 2 हफ्ते पहले से वो अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती थे।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
44 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines