Director Vinod Dondale Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लग गया है। एक मशहूर डायरेक्टर का निधन हो गया। जिस तरह से डायरेक्टर की जान गई अब पूरी इंडस्ट्री सदमे में है और हर कोई सोच में डूबा हुआ है। दरअसल, डायरेक्टर ने अब खुद अपने हाथों से अपनी जान ले ली है। ऐसे में हर कोई शॉक्ड रह गया है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया अब उसका भी खुलासा हो गया है। इस आत्महत्या के मामले के सामने आने के बाद हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है।
डायरेक्टर ने घर पर लगाई फांसी
बता दें, कन्नड़ के पॉपुलट डायरेक्टर विनोद डोंडाले अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 49 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया और अपनी जान लेकर परिवार को अकेला दुख में छोड़ गए। कई कन्नड़ शोज डायरेक्ट कर चुके विनोद डोंडाले ने अपने घर पर ही फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान ले ली। उन्होंने शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली थी। बता दें, डायरेक्टर विनोद डोंडाले नगरभावी में रहते थे और वहीं पर उन्होंने दम तोड़ा है।
सुसाइड नोट में बताया इस बड़े कदम का कारण
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को छानबीन में एक ऐसी चीज मिली है जिससे उनका ये कदम उठाने का कारण भी सामने आ गया है। दरअसल, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि अपनी जान लेने से पहले विनोद डोंडाले ने एक छोटा-सा सुसाइड नोट छोड़ा था। इस लेटर में डायरेक्टर ने कहा है कि उनकी मौत के जिम्मेदार वो खुद हैं और फाइनेंशियल प्रोब्लेम्स की वजह से उन्होंने मौत को गले लगाने का फैसला लिया है। अब पुलिस ने ये मामला अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: बेबी के जन्म के बाद रोती दिखीं Alanna, Ananya Panday के भांजे का नाम भी हुआ रिवील
फिल्म करने वाले थे डायरेक्ट
बता दें, वो जल्द ही ‘अशोका ब्लेड’ नाम की फिल्म डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वैसे विनोद डोंडाले ‘करीमन’, ‘शांतम पापम’ और ‘मौना रागा’ जैसे कई पॉपुलर कन्नड़ शोज डायरेक्ट कर चुके थे। लेकिन अब उन्होंने अपनी समस्याओं से हार मानकर न सिर्फ अपनी जान ले ली है बल्कि अपनी बीवी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। अब डायरेक्टर के निधन पर इंडस्ट्री के लोग दुख मना रहे हैं और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines