Director P. Balachandra Kumar Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर पी बालचंद्र कुमार का निधन हो गया है। इंडस्ट्री से अब मलयालम डायरेक्टर के निधन की दुखद खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। डायरेक्टर पी बालचंद्र कुमार ने आज सुबह यानी शुक्रवार को सुबह 5:40 बजे एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। केरल के चेंगन्नूर में एक निजी अस्पताल में डायरेक्टर का इलाज चल रहा था।
नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर पी बालचंद्र कुमार का किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। उनके इलाज के खर्च को लेकर डायरेक्टर की पत्नी शीबा ने पिछले महीने फाइनेंशियल हेल्प भी मांगी थी। वहीं, अब लम्बे समय से किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें, पी बालचंद्र कुमार केरल में साल 2017 के एक्ट्रेस पर हुए हमले और अपहरण मामले में मुख्य गवाह थे।
एक्ट्रेस के अपहरण मामले में बने थे मुख्य गवाह
दरअसल, डायरेक्टर 2017 के अपहरण और मारपीट मामले के मुख्य आरोपी यानी एक्टर दिलीप के दोस्त थे। बाद में डायरेक्टर ने दिलीप के खिलाफ गवाही दी थी और इस मामले में कई बड़े खुलासे भी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक्टर के पास मारपीट के दृश्य थे और उन्होंने गवाहों को इन्फ्लुएंस करने की भी कोशिश की थी। डायरेक्टर ने अपनी गवाही में बताया था कि मुख्य आरोपी पल्सर सुनी को दिलीप के घर पर देखा गया था। आपको बता दें, ये मामला एक एक्ट्रेस की किडनेपिंग का था जिसका कथित तौर पर दिलीप के कहने पर अपहरण किया गया था।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal की टॉप 5 से बाहर होने की हुई ‘भविष्यवाणी’, विनर बनने से रोकेंगी ये 5 गलतियां
दोस्त ने की निधन की पुष्टि
एक्ट्रेस के साथ इस दौरान मारपीट की गई और ये सब रिकॉर्ड किया गया था ताकि बाद में ब्लैकमेल करते हुए इसका इस्तेमाल किया जा सके। डायरेक्टर पी बालचंद्र कुमार की इस हाई प्रोफाइल केस में इन्वॉल्वमेंट के लिए उन्हें जाना जाता है। इसके अलावा 2013 में आई उनकी फिल्म ‘Cowboy’ के लिए भी वो काफी मशहूर हैं। अब उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। डायरेक्टर के एक्टर दोस्त ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines