YouTuber Pookoomon Passed Away: यूट्यूब की एक पॉपुलर व्लॉगर अब इस दुनिया में नहीं रही। अब एक मशहूर यूट्यूबर के निधन की खबर मिली है। ये लड़की जिसकी मौत हुई वो महज 26 साल की थी और इतनी कम उम्र में उसने इंटरनेट की दुनिया पर राज करना शुरू कर दिया था। काफी लोग अब इस बुरी खबर से सदमे में हैं। इतनी कम उम्र में पॉपुलर यूट्यूबर की यू मौत हो जाएगी ये किसी ने भी कभी अपने बुरे सपने में भी नहीं सोचा था।
यूट्यूबर का 26 साल की उम्र में निधन
बता दें, ये लड़की यूट्यूब पर ‘पूकूमोन’ नाम से मशहूर थी। उनका असली नाम रूपची टाकू है। व्लॉगर रूपची टाकू की मौत कैसे हुई वो जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि रूपची टाकू ने गुरुवार की शाम को अंतिम सांस ली है। उनकी मौत एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई है। पुलिस ने अब इस मामले की जानकारी दी है और बताया है कि इस मौत का क्या कारण है। व्लॉगर गलती से गिर गई या उन्हें किसी ने धक्का दिया या फिर कुछ और साजिश है? अब वजह रिवील हो गई है।
क्या है मौत का कारण?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पूकूमोन’ यानी रूपची टाकू एक किराए के घर में रह रही थी। उसी घर की चौथी मंजिल से गिरने पर उनकी जान चली गई। हालांकि उन्हें तुरंत RK Mission हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें इतनी चोट आई थी कि उनका मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है। IPC के सेक्शन 196 के तहत मामले की जांच की जा रही है, जिसके मुताबिक रूपची टाकू की अप्राकृतिक मौत हुई है। अब इसी के आधार पर जांच पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: जिस बेटे के लिए 30 साल चुपचाप पति से पिटती रही मशहूर एक्ट्रेस, अब वो मां को देगा बड़ी खुशी
मौत पर आया पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और न ही इस मामले में उन्हें कोई साजिश या गड़बड़ दिख रही है। ये निधन बस एक हादसा था क्योंकि सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, व्लॉगर रूपची टाकू को ठीक से दिखाई नहीं देता था। वो देखने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करती थी और उस पर काफी ज्यादा निर्भर थी। हो सकता है कि वो ठीक से न दिख पाने की वजह से अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गई हो। अब उनके निधन से फैंस और परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें, रूपची का यूट्यूब पर ‘पूकूमोन’ नाम से एक चैनल था और वो अरुणाचल प्रदेश में काफी पॉपुलर थी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines