Popular Actress: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई हसीनाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने भले ही इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें बेहद दर्द झेलना पड़ा है. इतना ही नहीं बल्कि कई शादियां करने के बाद भी ये उम्रभर प्यार के लिए तरसती रहीं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक स्माइल से लोगों का दिल तो जीत लिया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी दर्द से भरी रही. आइए जानते हैं इनके बारे में…
फेमस हीरोइन मर्लिन मुनरो
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड की फेमस हीरोइन मर्लिन मुनरो हैं. भले ही मर्लिन मुनरो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब वो बेहद पॉपुलर हुआ करती थीं. मर्लिन मुनरो ना सिर्फ हॉलीवुड की खूबसूरत हसीना थीं बल्कि उन्होंने हमेशा अपने काम से लोगों के दिलों पर राज किया है.
पेरेंट्स का हुआ तलाक
साईडवॉक पर हवा में उड़ती स्कर्ट और दिल खोल कर हंसने वाली मुनरो की असल जिंदगी पर्दे की लाइफ से बेहद अलग थीं. दरअसल, नोर्मा जीन बेकर यानी मर्लिन मुनरो के पेरेंट्स का तलाक हो गया था और उनकी दो बच्चों की जिम्मेदारी उनके पिता को दे दी गई और नोर्मा अपनी मां के साथ आ गईं.
मेंटल हेल्थ इंस्टीटूशन्स चली गईं मां
पेरेंट्स के तलाक के बाद नोर्मा की मां उन्हें एक एटकिनसन परिवार में ले गईं और वो लंबे समय तक वहां पर रहीं. हालांकि, कुछ समय के बाद नोर्मा की मां का इमोशनल ब्रेक डाउन हो गया और उन्हें मेंटल हेल्थ इंस्टीटूशन्स भेज दिया गया, जिसके बाद नोर्मा अकेली रह गईं और फिर उन्हें भी अनाथालय भेज दिया गया.
मॉडलिंग करियर की शुरुआत
इसके बाद नोर्मा की लाइफ में वो मोड़ आया, जो हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और उन्होंने जिम डोएरटी नाम के इंसान से शादी कर ली, लेकिन चार साल में ही ये शादी टूट भी गईं. इसके बाद उन्हें एक फोटोग्राफर मिली और यहां से उनकी मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई.
कई बार शादी के लिए किया प्रपोज
नोर्मा को मॉडलिंग के बाद ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स से कॉल आया और यहां उन्हें अपना नाम बदलकर मर्लिन मुनरो रखना पड़ा. इसके बाद उनकी लाइफ में जॉनी हाईड नाम के शख्स की एंट्री हुई, जिसने कई बार उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन मर्लिन ने हर बार मना कर दिया और फिर वो शख्स इस दुनिया को अलविदा कह गया.
पति के साथ हुई लड़ाई
मर्लिन मुनरो की लाइफ के ट्विस्ट यही खत्म नहीं हुए बल्कि उन्होंने साल 1953 में जो डीमागियो से शादी कर ली, लेकिन उनकी स्कर्ट उड़ने का सीन और फोटो देखने के बाद उनके पति को बहुत गुस्सा आया और दोनों के बीच काफी बहस हुई, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया और दोनों अलग हो गए.
ड्रग्स की ओवरडोज से हुई मौत
फिर आता है साल 1956, जहां पर उनकी मुलाकात प्लेराइटर आर्थर मिलर से हुई और उनसे मर्लिन ने तीसरी शादी रचाई, लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा नहीं चल पाई और फिर कुछ समय बाद साल 1962 में मर्लिन को उनके घर में ही मरा हुआ पाया गया. एक्ट्रेस की मौत की वजह ड्रग्स की ओवरडोज बताई गई. भले ही मुनरो ने अपनी पर्सनल लाइफ में खूब नाम कमाया, लेकिन निजी जिंदगी में बहुत दर्द देखे थे.
यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड, जबरदस्त बज और फैंस का इंतजार, जानिए कब और कहां रिलीज होगी ये सीरीज?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines