हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 7 मशहूर अभिनेत्रियों ने की एक से ज्यादा शादियां, क्या करिश्मा कपूर भी लिस्ट में होंगी शामिल?

विज्ञापन
Popular Actresses Got Married Second Time

Popular Actresses Got Married Second Time: फिल्मी जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी है, जिनकी पहली शादी सक्सेसफुल नहीं रही। वहीं, इन्होंने दोबारा शादी कर अपना घर बसा लिया। इस बीच अब बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। इसलिए आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दोबार शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर ये हैं मशहूर फिल्ममेकर Siddique की हिट फिल्में

विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों ने दोबारा शादी कर बसाया अपना घर

योगिता बाली

इस लिस्ट में पहला नाम योगिता बाली का आता है। उन्होंने पहले किशोर कुमार से शादी की थी, लेकिन ये शादी कुछ ही सालों में टूट गई। इसके बाद योगिता ने मिथुन से शादी कर ली।

दीपशिखा नागपाल

दीपशिखा नागपाल ने पहले अभिनेता जीत उपेंद्र से शादी रचाई थी। हालांकि साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2012 में दीपशिखा ने कैशव से शादी कर ली और दोनों के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
तनाज ईरानी

फरीद कुर्रिम से तनाज ईरानी ने पहली शादी की थी। बता दें कि फरीद एक थिएटर आर्टिस्ट रहे थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला सका। वहीं, फरीद से तलाक लेकर तनाज ने बख्तियार ईरानी से शादी कर ली थी।

श्वेता तिवारी

साल 1998 में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से शादी की थी। इन दोनों का रिश्ता 9 साल चला और फिर दोनों ने तलाक ले लिया।

विज्ञापन
किरण खैर

व्यापारी गौतम बेरी से किरण खैर ने पहली शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। साल 1985 में किरण ने अनुपम खेर से शादी रचा ली थी।

डिम्पी गांगुली

एक रियलिटी शो में डिम्पी गांगुली ने राहुल महाजन सा शादी कर ली थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया और फिर डिम्पी ने रोहित रॉय से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
अर्चना पूर्ण सिंह

अर्चना की पहली शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और इसलिए वो चाहती थीं कि उनकी लाइफ में कोई नहीं आए। लेकिन उनकी लाइफ में प्रमीत आए और अर्चना ने उनसे शादी कर ली।

(bromebirdcare.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola