Actor Shares Emotional post on Friends Daughter Demise: हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से काफी शॉकिंग खबर सामने आई। मशहूर एक्ट्रेस की जवान बेटी का निधन हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह (Divya Seth Shah) की बेटी मिहिका शाह की जिन्होंने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक जवान बेटी की मौत से पूरा परिवार और रिश्तेदार हिल गए। किसी ने भी नहीं सोचा था कि अचानक ऐसा कुछ भी होगा। आपको बता दें मिहिका का निधन 5 अगस्त को हुआ है। अब टीवी के फेमस एक्टर ने मिहिका की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। आखिर कौन हैं ये अभिनेता चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
रोहित बोस रॉय ने मिहिका को किया याद
मिहिका शाह के निधन के 3 दिन बाद टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता रोहित बोस रॉय ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। मिहिका की अचानक मौत के बाद रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने गहरे दुख और संवेदनाओं को व्यक्त किया। पोस्ट में रोहित ने मिहिका की बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इसके साथ ही, एक ग्रुपफी भी शेयर की गई है जिसमें रोहित, उनकी पत्नी मानसी जोशी रॉय, दिव्या सेठ और मिहिका एक साथ नजर आ रहे हैं।
भावुक कर देगा रोहित रॉय का पोस्ट
रोहित का ये पोस्ट काफी इमोशनल है, उन्होंने पोस्ट में लिखा- “तुम्हारा जन्म भले ही अलग माता-पिता के घर हुआ हो, लेकिन हमेशा तुम्हारी जगह मेरे दिल में बनी रहेगी। तुम सबसे प्यारी और संवेदनशील लड़की हो, जिससे मैं इस दुनिया में मिला। मुझे याद है, तुम अपनी मम्मा के जन्मदिन के लिए कितनी उत्सुक थी। जब तुमने ‘बाय रोहित पापा’ कहा, तो मुझे ये कभी नहीं लगा कि ये तुम्हारे मुझे आखिरी शब्द होंगे।”
रोहित के पोस्ट पर आए रिएक्शन्स
रोहित ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि “मैं प्रार्थना करता हूँ कि तुम हमेशा खुश रहो। मैं ये भी प्रार्थना करता हूं कि तुम किसी न किसी रूप में अपने माता-पिता के पास वापस आ सको। जल्दी मिलते हैं मिहिका, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।” इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री से रोहित के दोस्त अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने रोहित के पोस्ट पर संवेदना व्यक्त की है। अभिनेता बोमन ईरानी ने लिखा, “ऐसे समय में शब्दों की कमी महसूस होती है। दिल को चीर देने वाला दुख है।” अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “आप और आपके परिवार के नुकसान के लिए काफी दुख है।” करण मेहरा ने लिखा, “ये सच में दिल तोड़ने वाला है… शांति।”
मिहिका की जान कैसे गई?
मिहिका शाह, जो अपने 20s में थीं, उन्हें एक बुखार के बाद अचानक दौरा पड़ा। मिहिका दिव्या सेठ की बेटी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुषमा सेठ की पोती थीं। हालांकि दिव्या सेठ ने अब तक मिहिका की मौत का कारण या उनकी उम्र का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Gyaarah Gyaarah Review: थ्रिलर और सस्पेंस का बेजोड़ मेल है ‘ग्यारह ग्यारह’, जानिए कैसी है वेब सीरीज की कहानी?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines