Thommy Schiavo Death Video: आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक ऐसी दुर्घटना घटी जिसे कोई भी भुला नहीं पाएगा। एक मशहूर एक्टर की मौत हो गई है। उन्हें कोई बीमारी नहीं गई बल्कि उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि ये सच जानने के बाद कोई भी शराब को हाथ लगाने से पहले सो बार सोचेगा। दरअसल, शराब ही एक्टर की मौत का कारण बनी है। नशे में चूर इस एक्टर ने अपनी सुध-बुध गवा दी और फिर उनके साथ क्या हुआ वो सब एक वीडियो में कैद हो गया है।
पार्टी करते-करते मौत के मुंह में गए एक्टर
बता दें, ब्राजील के मशहूर एक्टर थॉमी शियावो ने 39 साल की उम्र में अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हैरानी की बात तो ये है कि पार्टी करते-करते एक्टर खुद मौत के मुंह में चले गए। बताया जा रहा है कि एक्टर थॉमी शियावो अपने घर में दोस्तों के साथ बैठकर शराब का लुत्फ उठा रहे थे और वो नशे में इस कदर डूब गए कि अपने होश खो बैठे। न तो एक्टर ठीक से चल पा रहे थे और न ही कुछ सोच और समझ पा रहे थे। ऐसे में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।
बालकनी से गिरने पर हुई मौत
शनिवार की सुबह एक्टर अपने घर के सेकंड फ्लोर की बालकनी से गिर गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, अब एक्टर की मौत एक कैमरे में कैद हो गई है। उनके आखिरी पलों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूरी वारदात नजर आ रही है। ये वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर थॉमी शियावो अपनी बालकनी में नशे की हालत में हैं और उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। पहले चलते-चलते एक्टर की चप्पल निकलती है वो उसे पहनने की जगह जमीन पर लेट जाते हैं और आराम करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Phir Aayi Hasseen Dillruba के ट्रेलर में पागलपन की हद पार, मिस्ट्री और सस्पेंस भी भरपूर
मौत हुई वीडियो में रिकॉर्ड
फिर एक्टर को एहसास होता है कि वो जमीन पर लेटे हैं और वो उठने की कोशिश करते हैं। इस दौरान वो गलती से बालकनी से गिरते-गिरते बचे हैं। नशे की हालत में वो बालकनी से बाहर गिर जाते। हालांकि, इसके बाद एक्टर खुद को संभालते हैं और सहारा लेकर खड़े होते हैं और एक्टर बुरी तरह से लड़खड़ाते हुए चलते हैं और आखिर में बालकनी से गिर जाते हैं। अब उनका गिरने का वीडियो देखकर फैंस की भी नींदें उड़ गई हैं।
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
28 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines