Christina Sandera Death Reason: हाल ही में मशहूर एक्टर की गर्लफ्रेंड का निधन हुआ है। 10 साल पुराने इस रिश्ते का अंत हो गया और मौत ने दो प्यार करने वालों को हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर दिया। जाने-माने एक्टर की गर्लफ्रेंड अब इस दुनिया में नहीं रहीं। पिछले हफ्ते ही A लिस्ट एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के निधन की जानकारी दी थी। वहीं, अब 6 दिन बाद एक्टर की लेडी लव के निधन का कारण सामने आया है।
एक्टर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड का निधन
बता दें, एक्टर क्लिंट ईस्टवुड (Clint Eastwood) की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड क्रिस्टीना सैंडेरा ने 18 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 61 साल की उम्र में क्रिस्टीना सैंडेरा ने अपनी अंतिम सांस ली थी। इसके बाद एक्टर ने अपने बयान में कहा था कि क्रिस्टीना सैंडेरा बेहद प्यारी और केयरिंग औरत थीं और वो उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। क्रिस्टीना सैंडेरा जहां 61 की थीं वहीं, उनके बॉयफ्रेंड यानी एक्टर क्लिंट ईस्टवुड की उम्र 94 साल है।
निधन की वजह आई सामने
उम्र के इस फासले के बावजूद दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। वहीं, अब एक्टर की गर्लफ्रेंड की मौत कैसे हुई उसका कारण सामने आ गया है। Monterey County Health Department ने अब ये कन्फर्म किया है कि क्रिस्टीना सैंडेरा का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। डेथ केरिटिफके में एक्टर की गर्लफ्रेंड की मौत का कारण हृदय की धड़कन के समय या पैटर्न में अनियमितता बताया गया है।
यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar के निधन से टूट गए Sonu Nigam, कृष्ण कुमार की गोद में सिर रख बिलख-बिलखकर रोए सिंगर
कैसे हुई थी पहली मुलाकात?
हालांकि, क्रिस्टीना सैंडेरा के निधन का एक और कारण बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी धमनी की भी समस्या थी। बात इनकी लव स्टोरी की करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में एक रेस्टोरेंट में हुई थी और कुछ समय बाद ही इन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद जब तक क्रिस्टीना जिंदा थीं इनका रिश्ता बरकरार रहा। ऐसे में अब एक्टर गर्लफ्रेंड के निधन से टूट गए हैं।
संबंधित खबरें
'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
40 mins agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 hr ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines