बीमारी के बाद कंगाल हुए Justin Bieber, रोजी रोटी कमाने के लिए उठाया ये कदम!

Justin Bieber is Facing Financial Crisis: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ इन दिनों कुछ भी सही नहीं चल रहा है। पहले बीमारी और अब वो कंगाली का सामना कर रहे हैं।

Justin Bieber

Justin Bieber

Justin Bieber is Facing Financial Crisis: पॉप सुपरस्टार जस्टिन बीबर इन दिनों बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। उनकी सेहत से जुड़ी समस्याएं के बीच अब बड़ी मुसीबत उन पर आ गई है। जस्टिन फिलहाल राम्से हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके बैंक अकाउंट्स खाली हो चुके हैं। जस्टिन ने पिछले काफी समय से काम नहीं किया है और आलिशान लाइफस्टाइल जीने के चलते अब पॉप सिंगर के पास पैसों की कमी हो गई है।

जस्टिन बीबर उठाने जा रहे बड़ा कदम

अपने सर्वाइवल के लिए अब जस्टिन बीबर अपने संगीत और शोज को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं ताकि कुछ पैसे कमाए जा सके। इसके साथ ही जस्टिन ने उन सभी मैनेजर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी मन बना लिया है, जिन पर उन्होंने अपनी संपत्ति के गलत प्रबंधन का आरोप लगाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

किस बीमारी से पीड़ित हैं जस्टिन

राम्से हंट सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसके कारण चेहरे पर पैरालिसिस और सुनने की क्षमता कम हो जाती है। बीबर को इस बीमारी का सामना करना पड़ा और इसके चलते 2023 में उन्होंने अपनी ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर’ के ज्यादातर शो रद्द कर दिए थे। हालांकि अब जब उनके खर्चे उनकी आय से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं, तो वो संगीत दौरे को फिर से शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर की मानें तो एक सूत्र के मुताबिक, ‘जस्टिन को इनकम के लिए दौरे की जरूरत हो सकती है, लेकिन उनकी बीमारी के कारण घूम-घूम कर शोज करना बहुत मुश्किल हो सकता है।’

जस्टिन बीबर की वित्तीय स्थिति उनकी जीवनशैली, स्वास्थ्य समस्याओं और कोई काम ना कर पाने के कारण बिगड़ी है। 2021 के बाद से उन्होंने ज्यादा नया गाना नहीं बनाया, जिससे उनके फैंस से उनका जुड़ाव भी कम हुआ है। सूत्रों की मानें तो, ‘वो बिना अपने बैंक बैलेंस की चिंता किए खर्च करते हैं’, जो उनकी इस हालत के लिए कहीं ना कहीं जिम्मेदार है।

जस्टिन बीबर को चुकाने हैं पैसे

रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिन ने साल 2022 में अपने संगीत कैटलॉग को 200 मिलियन डॉलर में हिप्नोसिस सॉन्ग्स फंड को बेच दिया था। फिर भी उनके ऊपर कैलिफोर्निया के 16.6 मिलियन डॉलर के मकान का 380,349 डॉलर का बकाया लोन है।

इस वित्तीय संकट के बीच जस्टिन बीबर अब अपने पूर्व मैनेजर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। जस्टिन ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्व प्रबंधकों ने उनकी 300 मिलियन डॉलर के संपत्ति का गलत यूज किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ