3 दिन पहले तक ऐसी थी Poonam Pandey की हालत, देखें आखिरी वीडियो

Poonam Pandey Last Instagram Video: पूनम पांडे का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट क्या था और अपने आखिरी पलों में उनका क्या हाल था ये उनके लास्ट वीडियो में देखा जा सकता है।

Poonam Pandey Last Instagram Video

पूनम पांडे का आखिरी वीडियो

Poonam Pandey Last Instagram Video: पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मौत पर फैंस अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सभी को ऐसा लग रहा है जैसे या तो ये कोई प्रैंक चल रहा है या फिर ये पूनम पांडे का कोई पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि, एक्ट्रेस की टीम अब ये कंफर्म कर चुकी है कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से जान चली गई है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस को अपनी इस जानलेवा बीमारी का पता चला था। उनका कैंसर आखिरी स्टेज पर था। उससे पहले तक उन्हें कभी इस बात का अंदाजा नहीं हुआ क्योंकि एक्ट्रेस को कैंसर के सिम्पटम्स नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था आखिरी वीडियो?

चलिए जानते हैं उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट क्या था। आखिरी बार उन्होंने अपने हाथों से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कैसी वीडियो शेयर की थी। साथ ही ये भी पता लगाते हैं कि अपने आखिरी वक्त पर उनकी हालात कैसी थी। बता दें, 3 दिन पहले उन्होंने अपना लास्ट वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो आराम से घूमती-फिरती नजर आ रही थीं। पूनम पांडे का आखिरी वीडियो में भी बेहद बोल्ड अंदाज़ देखने को मिला था। उन्होंने गोवा से ये वीडियो अपलोड किया था। इसमें वो पूरे टशन में चलते हुए दिखाई दे रही हैं उनके पीछे कुछ बॉडीगार्ड भी हैं एक्ट्रेस स्वैग से एंट्री ले रही हैं।

विज्ञापन

3 दिन पहले देख नहीं हुआ हालत का अंदाज़ा

गोवा के एक क्रूज पर वो अपनी हॉट अदाएं दिखती हुई थीं। सेक्सी व्हाइट टॉप और ब्लैक लेदर पैन्ट्स में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। खुले बालों को उन्होंने जिस तरह से हटाया था उनकी अदा पर हर कोई फिदा हो गया था। इस वीडियो में उन्हें देखकर जरा भी नहीं लगा कि वो बीमार हैं या फिर ऐसी गंभीर हालत में हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं कि 3 दिन पहले तो वो एकदम ठीक थीं और अचानक ही उनकी मौत की खबर सामने आ गई है। बता दें, अपने इस आखिरी वीडियो को शेयर करते हुए पूनम ने जो लिखा था उसे पढ़कर अब फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

विज्ञापन

आखिरी वीडियो को शेयर कर कही थी ये बात

साथ ही लोग अब उनकी भावनाएं भी समझने की कोशिश कर रहे हैं। उस वक्त वो चेहरे पर मुस्कान लिए किस दर्द से गुजर रही थीं वो बात उनका कैप्शन चीख-चीखकर बता रहा है। हालांकि, उस वक्त कोई भी उनके दर्द को समझ नहीं पाया। एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था- ‘व्हाइट एंड ब्लैक: द यिन एंड यैंग दैट बैलेंस माय लाइफ।’ यानी अपने आखिरी पलों में भी एक्ट्रेस जिंदगी को बैलेंस करने की बात कर रही थीं। हालांकि, वो बैलेंस डगमगाया और पूनम पांडे की जिंदगी की डोर टूट गई। अब उनका ये आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर हैरानी जता रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ