Pooja bhatt Deleted Poonam Pandey Death Tweet:पूनम पांडे के जिंदा होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जब से पूनम पांडे ने सबके सामने सच स्वीकार किया है। तब से लोग काफी गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कल एक्स पर पूनम पांडे के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। वहीं अब उन्होंने अपनी इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। साथ ही एक नया ट्वीट करते हुए बताया है, आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है । अब आपको बताते हैं, पूरा मामला है क्या।
पूजा भट्ट कहती हैं, मैं कभी भी ट्वीट डिलीट नहीं करती, लेकिन इस मामले में मैंने ऐसा किया है। पूजा भट्ट आगे कहती हैं, मैंने सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई पूनम पांडे के मौत की खबर पर दुख व्यक्त किया था, लेकिन बाद में मैंने इसे डिलीट कर दिया। क्यों? पूजा भट्ट कहती हैं, पता चला कि यह खबर एक डिजिटल/पीआर टीम की तरफ से तैयार की गई थी। इससे जूझ रहे लोगों के लिए यह पूरी तरह अपमान और असम्मान की बात है, इसमें वह लोग भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-असल में ये मशहूर एक्ट्रेस झेल रही सर्वाइकल कैंसर का दर्द
क्या था पिछला ट्वीट?
पूजा के पिछले ट्वीट की अगर बात करें तो उन्होंने लिखा था, पूनम पांडे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वो कहती हैं, मैं उनसे कभी नहीं मिली थी, लेकिन जब किसी बहुत ही यंग लोगों के साथ ऐसा होता है, तो सच में ये बहुत दुखदायी है। साथ ही उन्होंने उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी अपनी संवेदना व्यक्त की थी। वहीं पूजा भट्ट से पहले अली गोनी ने भी पूनम पांडे और उनकी टीम पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, आपको और आपकी टीम को बॉयकॉट कर देना चाहिए। अली गोनी का कहना है, उन्हें पूनम पांडे पर भरोसा था और उन्होंने उनका भरोसा तोड़ दिया है। साथ ही एकता कपूर ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है, इस मामले में तुरंत मुकदमा दायर होना चाहिए।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines