Poonam Pandey Alive: मॉडल, एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं। उन्हें सर्वाइकल कैंसर नहीं हुआ है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है। थोड़ी देर पहले ही पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जहां उन्होंने बताया कि वह जिंदा हैं। अपनी मौत की फैल रही खबरों पर उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया, ‘मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं जिंदा हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित नहीं हूं लेकिन यह वाकई दुखद है कि इस बीमारी ने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी की कमी की वजह से अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठीं।’
पूनम पांडे ने आगे लिखा, ‘कुछ दूसरे कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पर पूरी तरह से रोकथाम की जा सकती है। जरूरी बात ये भी है कि एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हम इस बीमारी का पता लगा सकते हैं जिससे किसी की जान न जाए। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को इस बीमारी की रोकथाम की जानकारी हो।’
मैनेजर ने दी थी जानकारी
गौरतलब है कि बीते दिनों 2 फरवरी की सुबह पूनम पांडे की मैनेजर ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मौत की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। इसके बाद से ही सेलेब्स ने पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि देनी शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस के फैंस भी इस खबर से शॉक्ड थे लेकिन अब पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर को झूठा करार देते हुए बताया है कि वह जिंदा हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने यह सब सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए किया था।
यह भी पढ़ें: क्या प्रभास ने चुपचाप कर ली शादी? जानें पत्नी-बच्चे के साथ वायरल हुई तस्वीर का सच
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
11 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
14 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
15 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines