Poonam Pandey Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज सुबह एक शॉकिंग खबर आई कि पूनम पांडे (Poonam Pandey) का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई। हालांकि एक्ट्रेस की मौत की खबर पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। राहुल वैद्य, विनीत कक्कड़ समेत एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर ने भी पूनम पांडे की मौत को महज अफवाह बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दे दिया। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पानी में आग लगाती दिखीं पूनम पांडे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुबह से #PoonamPandeyDeath ट्रेंड कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस को एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को खुद पूनम पांडे ने पिछले महीने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह स्वीमिंग पूल में रिलैक्सिंग मोड में चिल करते हुए दिख रही हैं।
वीडयो में पूनम पांडे ने बिकिनी पहनी है और अपने हुस्न के जादू से एक्ट्रेस पानी में आग लगाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए पूनम ने कैप्शन दिया, ‘जब मैं तैर रही होती हूं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है।’ एक्ट्रेस की इस वीडियो पर उनके फैंस ने भी हार्ट इमोजी शेयर करते हुए अपना प्यार लुटाया है।
एक्स बॉयफ्रेंड ने कही ये बात
गौरतलब है कि पूनम पांडे की मौत की गुत्थी अब उलझती जा रही है। उनकी मौत की खबर तो आ गई है लेकिन उनकी डेड बॉडी का कुछ अता-पता नहीं है। एक्ट्रेस के परिवार वाले भी इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। सबका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इस बीच पूनम पांडे के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर ने इस खबर को झूठा बताया है। साथ ही कहा है कि पूनम को कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में सच क्या है इस बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या Poonam Pandey जिंदा है? एक्ट्रेस की फैमिली भी घर से हुई गायब
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines