Poonam Pandey, अंकुश: बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जब से पूनम ने फेक डेथ पब्लिसिटी स्टंट किया है, तब से पूनम को तरह-तरह की बातों का सामना करना पड़ा रहा है। अब इस मामले में पूनम के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है।
मुंबई के एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने पूनम के खिलाफ केस दर्ज कराया है और एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- 65 की उम्र में एक्टर ने गुपचुप रचाई शादी, महिला प्रेग्नेंट हुई तो दिया ‘धोखा’, अब देना पड़ा CINTAA से इस्तीफा
पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदनाम किया
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी ने पूनम पांडे पर मौत की झूठी खबर फैलाने के लिए शिकायत की है। अपनी शिकायत में फैजान ने कहा कि मैं मुंबई का एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हूं। पूनम पांडे ने पूरे देश का मजाक बनाया है। पूनम का नाम अश्लील वीडियो बनाना और युवा पीढ़ी को गुमराह करना है। उन्होंने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए करोड़ों लोगों की फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ किया है। झूठी पब्लिसिटी करके पूनम ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बदनाम किया है।
झूठ बोलने, धोखा देने और कैंसर जैसी बीमारी का मजाक बनाया
इसके आगे फैजान ने शिकायत में कहा कि मुंबई का नागरिक होने के नाते मैं पूनम पर झूठ बोलने, धोखा देने और कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का मजाक बनाने और कैंसर पीड़ित लोगों की फीलिंग्स को हर्ट करने के लिए केस फाइल करता हूं, ताकि हिंदुस्तान में फिर कोई इस तरह का पब्लिसिटी ना कर सके और लोगों को गुमराह ना कर सके। मेरा अनुरोध है कि पूनम को अरेस्ट किया जाए और कस्टडी में लिया जाए।
पूनम ने फैलाई थी झूठी मौत की खबर
बता दें कि 2 फरवरी को पूनम पांडे ने झूठी मौत की खबर फैलाई। फिर 3 फरवरी को एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर रहा कि वो जिंदा है और ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरुकता फैलाने के लिए किया। इसके बाद से पूनम लगातार ट्रोल की जा रही हैं और उन्हें तरह-तरह के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines