Poonam Pandey Fake Death Publicity Stunt: पूनम पांडे (Poonam Pandey) का डेथ प्रैंक इस वक्त गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। उन्होंने जिस तरह से अपनी खुद की मरने की खबर फैलाई है उसके बाद पूरा देश उनका विरोध कर रहे है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज भी पूनम पांडे को लताड़ लगा रहे हैं और जमकर एक्ट्रेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग चल रही है। इतना ही नहीं कई लोग तो उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। इस डिमांड के बीच अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का एक ट्वीट वायरल हो गया है। इसे पढ़ने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा कि दिल्ली पुलिस अब पूनम पांडे से इंस्पायर्ड हो गई है।
यह भी पढ़ें: इस खास रस्म के साथ हुई Sonarika Bhadoria की शादी की शुरुआत, तस्वीरें आईं सामने
पूनम पांडे के प्रैंक के बाद पुलिस का ट्वीट वायरल
दरअसल, दिल्ली पुलिस अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। उनका लोगों को अवेयर करने का तरीका काफी इंटरेस्टिंग हो गया है। साथ ही बेहद फिल्मी भी। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने स्टाइल नए स्टाइल से लोगों को सतर्क करने का नया तरीका ढूंढ लिया है लेकिन उनका हालिया ट्वीट देखकर आपको पूनम पांडे का लेटेस्ट कांड याद आ जाएगा। चलिए देखते हैं ऐसा भी अब दिल्ली पुलिस ने क्या लिख दिया है जिस पर इतनी बातें हो रही हैं और लोग जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। यहां देखिए वायरल ट्वीट:
क्या बोली दिल्ली पुलिस
इसमें फिल्मी अंदाज़ में लिखा है- ‘तुम हां, तुम! तुम अन्डरटेकर, मिहिर वीरानी या स्पेशल केस नहीं हो! जो दोबारा जिंदा हो जाओगे। इसलिए हमेशा हेलमेट, सीट बेल्ट लगाया करो!’ इस टेक साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘हां हां, इधर-उधर मत देखो, तुम्हारी ही बात हो रही है।’ दिल्ली पुलिस ने इस पोस्ट जरिए रोड सेफ्टी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अब उनका ये पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे स्पेशल केस से उनका मतलब पूनम पांडे से है जो मरने के बाद फिर से जिंदा हो गई हैं। खैर उन्होंने डायरेक्टली एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन बातों-बातों में फैंस समझ गए कि दिल्ली पुलिस का इशारा किधर है।
लोगों ने दिए मज़ेदार रिएक्शंस
ऐसे में अब एक यूजर ने हंसते हुए कहा है, ‘दिल्ली पुलिस ने पूनम पांडे का नाम छोड़ दिया।’ एक ने कहा, ‘अभी हाल फिलहाल में पूनम पांडे भी दोबारा जिंदा हुई हैं बिल्कुल अन्डरटेकर की तरह।’ एक बोला, ‘और पूनम पांडे भी नहीं हो।’ बाकी सभी लोग पूनम पांडे का नाम लेकर हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें, पूनम पांडे को कैंसर का नाम लेकर अपनी मौत की खबर फैलाने के लिए काफी खरी-खोटी सुननी पड़ रही हैं। वो भले ही अवेयरनेस फैलाने के लिए ये स्टंट कर रही थीं लेकिन इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
49 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines