पूनम पांडे और राखी सावंत के बीच हुई बातचीत का ऑडियो लीक, खुले कई राज

Rakhi Sawant and Poonam Pandey Audio leak: पूनम पांडे और राखी सावंत का एक ऑडियो लीक हुआ है। जिसमें पूनम राखी को बता रही हैं, ऐसा करने की पीछे उनकी क्या वजह रही होगी।

poonam pandey and rakhi sawant conversation

pic credit-news 24 पूनम पांडे और राखी सावंत का ऑडियो लीक

Rakhi Sawant and Poonam Pandey Audio leak: पूनम पांडे (Poonam Pandey Fake Death) ने जब से सोशल मीडिया पर सबके सामने आकर सच कुबूल किया है। सोशल मीडिया पर मानो बवाल मच गया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई लोग उनसे नाराज हो गए हैं। वीडियो और पोस्ट के जरिए फैंस पूनम पांडे को लताड़ लगा रहे हैं। साथ ही उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी पूनम की इस हरकत से बहुत नाराज हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पूनम पांडे को खूब सुना रही थीं। राखी ने कहा था,  तूने मेरा फोन तक नहीं उठाया पूनम। वहीं अब टैली टॉक इंडिया ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पूनम और राखी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सुनाई दे रहा है। ये ऑडियो मौत का सच सामने आने के बाद का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूनम ने राखी के सामने खोले राज

ऑडियो में सुना जा सकता है, पूनम पांडे (Poonam Pandey Publicity Stunt) राखी से कह रही हैं, ‘कल से एक चीज ट्रेंड हो रही है वो है सर्वाइकल कैंसर। मैं चाहती हूं लोग इसके बारे में समझें और ऐसा हो भी रहा।’ पूनम आगे कहती हैं, मैं जानती हूं लोग इस बात से बहुत दुखी हैं। इसके बाद राखी की आवाज सुनाई देती हैं, वो कहती हैं, ये चीज तो बहुत अच्छी की है तूने। लेकिन तुझे पता चला कि मैं तुझसे कितना प्यार करती हूं । इसके बाद पूनम पांडे कहती हैं, हां मैंने देखा, मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं । राखी कहती हैं, ऐसा मत करना कभी, मैं सोचने लगी, मेरी बहन थी यार।

विज्ञापन

राखी करातीं पूनम का इलाज

राखी को ये बोलते हुए भी सुना सकता है कि अगर पूनम उन्हें अपनी बीमारी  के बारे में बतातीं, तो वो खुद उनके इलाज के लिए पैसा देतीं। राखी का कहना है, लेकिन ये मरने का नहीं करना चाहिए था, मझे हार्ट अटैक आता-आता रह गया। तू जिंदा थी तो तुझे इतनी पब्लिसिटी नहीं मिली और अब मरने के बाद मिल रही है।

विज्ञापन

इसके जवाब में पूनम कहती हैं,  मैं जिंदा हूं यार, पर तुझे पता है ये सब मैंने जागरूकता के लिए किया था। मुझे लगा लोग सर्वाइकल कैंसर के बारे में बात करेंगे लेकिन ये इतनी बड़ी न्यूज बन गई है। आखिर में पूनम कहती हूं, मैं इसके लिए तुझसे माफी मांगती हूं। वो आगे बताती हैं ये सब फ्री में था इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ