---विज्ञापन---

‘आपने मुझे फोन नहीं किया मॉम’, वायरल हो रहे वीडियो में Poonam Pandey ने ऐसा क्यों कहा?

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि मॉम आपने मुझे फोन क्यों नहीं किया?

---विज्ञापन---

Poonam Pandey Death: मशहूर मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे के अचानक हुए निधन से हर कोई हैरान है। पूनम पांडे की मौत पर कई तरह के सवाल किए जा रहे है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पूनम कह रही हैं कि ‘आपने मुझे फोन नहीं किया मॉम’। इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूनम ने ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey: कैंसर के बाद अब ड्रग्स, झूठी मौत के लिए और कितनी वजह? यूजर्स ने किए सवाल

---विज्ञापन---

पूनम ने शेयर किया अपनी मां का एक किस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को instantbollywood के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वहीं, अगर वीडियो में बात करें तो इसमें पूनम डॉटर्स डे पर बात कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी मां का एक किस्सा भी शेयर किया।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C222jFlS3Ve/?next=%2Fp%2FCvo3ZMgouGo%2F&img_index=2

ये मेरे लिए बहुत फनी था- पूनम

पूनम ने बताया कि डॉटर्स डे पर मेरी खूबसूरत मां ने बड़ा-सा डॉटर्स डे लिखा एंड फिर उन्होंने मुझे फोन किया और विश किया, तो मैंने उन्हें कहा कि आपने Whatsapp Status डाला, लेकिन आपने मुझे फोन नहीं किया मॉम, तो ये मेरे लिए बहुत फनी था। फिर उनकी मां ने कहा कि मेरे पास दो खूबसूरत-सी बेटियां है, मां और मेरी छोटी बहन, एक ऐसी है और एक ऐसी है। पूनम पांडे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

पूनम की मौत पर खड़े हैं कई तरह के सवाल

बता दें कि 2 फरवरी को पूनम के निधन की खबर आई, जिससे हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस की मौत पर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे है। साथ ही अभी तक उनकी फैमिली ने भी इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर पूनम की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर ने एक्ट्रेस का निधन हो गया, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नशे की वजह से पूनम की जान गई। वहीं, यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 03, 2024 09:30 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola