News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Poonam Pandey Death: एडल्ट फिल्मों से पहचान बना चुकीं 32 साल की मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके फैंस भी हैरान हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, पूनम पांडे की मौत की खबर तो आ गई लेकिन उनकी डेड बॉडी अब तक नहीं मिल पाई है, जिसके कारण मौत पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने पूनम पांडे की मौत पर जांच की मांग उठाई है।
https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=866e1385-ba34-4fd7-9711-4f4dd4c9719e
सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूनम पांडे की अचानक आई मौत की खबर पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र के डीजीपी से जांच की मांग की है। रोली तिवारी ने लिखा, ‘मॉडल पूनम पांडे की मौत की जाँच हो। ये हत्या हो सकती है, उनके मैनेज़र से पूछताछ हो। तीन दिन पहले वो बेहद स्वस्थ दिख रहीं थीं, जबकि कैंसर से जूझते शरीर का एक एक अंग उसकी गवाही देता है बालों से लेकर चेहरे तक सब पर असर दिखता है, जो तस्वीरों में कहीं नहीं है।’
पूर्व प्रवक्ता ने आगे लिखा, ‘हो सकता है उन्हें सर्वाइकल कैंसर डाइग्नोस हुआ हो पर ये हार्ट या ब्रेन का अटैक नहीं जिसमें तुरन्त मौत हो जाये। सर्वाइकल कैंसर समय लेता है। @DGPMaharashtra जाँच कीजिये।’
मॉडल पूनम पांडे की मौत की जाँच हो
ये हत्या हो सकती है उनके मैनेज़र से पूछताछ हो..तीन दिन पहले वो बेहद स्वस्थ दिख रहीं थीं
जबकि कैंसर से जूझते शरीर का एक एक अंग उसकी गवाही देता है बालों से लेकर चेहरे तक सब पर असर दिखता है जो तस्वीरों में कहीं नहीं है
---विज्ञापन---हो सकता है उन्हें सर्वाइकल…
— Roli Tiwari Mishra सनातनी डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 2, 2024
---विज्ञापन---
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चित रोली तिवारी मिश्रा आगरा की रहने वाली हैं। उनकी गिनती सपा की तेज-तर्रार महिला नेताओं में होती थी। पार्टी में रहते हुए वह आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य भी रह चुकी हैं। एक स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर काम करते हुए रोली तिवारी कई बार ‘ब्राह्मण मुद्दों’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौरतलब है कि मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। पहला सवाल ये उठ रहा है कि एक्ट्रेस की डेड बॉडी कहां है? वहीं हैरानी इस बात की भी है कि पूनम पांडे लोखंडवाला के जिस एरिया में रहती थीं, वहां कोई भी व्यक्ति एक्ट्रेस की मौत से जुड़े सवाल का जवाब देने को राजी नहीं है। मुंबई के वर्ली में रहने वाली पूनम की बहन ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है, जबकि एक्ट्रेस की फैमिली भी घर से गायब है, जिसके चलते मौत पर संदेह गहराता जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।