हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पब्लिसिटी के लिए कैंसर का यूज...' Poonam Pandey की मौत पर मशहूर एक्ट्रेस ने उठाए थे सवाल

Rozlyn Khan Reaction On Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन पर मशहूर एक्ट्रेस ने सवाल उठा दिए हैं और ये पब्लिसिटी स्टंट होने तक की आशंका जताई है। उनका पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
रोजलिन खान ने पूनम पांडे के निधन पर शेयर किया शॉकिंग पोस्ट

Rozlyn Khan Reaction On Poonam Pandey Death: पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मौत की खबरें झूठी न‍िकलीं। पूनम पांडे के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक नोट जारी कर ये रिवील किया गया है। एक द‍िन पहले ही उसके अकाउंट से पोस्‍ट क‍िया गया था क‍ि सर्वाइकल कैंसर के चलते एक्ट्रेस इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। हालांकि, अभी भी उनकी मौत पर कई सवाल उठ रहे थे। कुछ लोगों का दावा था कि ये एक फेक न्यूज़ है। अब यह बात सच न‍िकली।

यह भी पढ़ें: क्या Munawar और Rakhi Sawant ने बनाया Poonam Pandey की मौत का मजाक? वीडियो देख भड़के यूजर्स

पूनम पांडे की मौत पर बना सस्पेंस

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पूनम पांडे की PR टीम से जो प्रेस नोट शेयर किया गया है उसमें जारी किया गया फोन नंबर भी फेक है। साथ ही अभी तक पूनम पांडे की बॉडी भी नहीं मिली है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के तर्क देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि एक बड़ी साजिश हो सकती है। हो सकता कि एक्ट्रेस का मर्डर हुआ हो। लेकिन इसी बीच अब एक मशहूर एक्ट्रेस का शॉकिंग बयान सामने आ गया है। पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पूनम पांडे के निधन की खबर सुन एक नोट शेयर किया है।

विज्ञापन

रोजलिन ने पूनम पांडे के निधन पर लिखा पोस्ट

मशहूर एक्ट्रेस के पोस्ट ने मचाई खलबली

पूनम पांडे की मौत पर एक एक्‍ट्रेस ने पहले ही सवाल उठा द‍िए थे। अपनी इंस्टा स्टोरी पर रोजलिन (Rozlyn Khan) ने लिखा- ‘सर्वाइकल कैंसर ज्यादातर ठीक हो जाता है और इसमें सर्वाइवल रेट बीते 5 सालों से 60% हैं। मुझे नहीं पता कि पूनम पांडे के निधन की खबर सच है या नहीं… लेकिन अगर ये फेक है तो ये समझने की जरूरत है कि लोग पब्लिसिटी के लिए कैंसर को भी यूज कर रहे हैं।’ क्या ये लिखकर रोजलिन कहना चाहती हैं कि पूनम पांडे पब्लिसिटी स्टंट खेल रही हैं।

विज्ञापन

कैंसर के बावजूद भी बच सकती है जान

उन्होंने आगे लिखा है- ‘इंडियन में 20 मिलियन कैंसर पेशेंट हैं। हर कैंसर से हुई मौत पर बाकी कैंसर पेशेंट्स जिंदगी की उम्मीद खो बैठते हैं। तो प्लीज ऐसी चीजों से बचे, एक इंसान के लिए सर्वाइकल कैंसर के इस स्टेज पर इस तरह से चल पाना आसान नहीं होता… टर्मिनल स्टेज पर भी डॉक्टर्स आपको कुछ और महीनों के लिए बचा सकते हैं। मैंने बस अभी अपने डॉक्टर्स से बात की है।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola