Poonam Pandey जिंदा है, झूठी निकली मौत की खबर, पोस्ट कर खुद किया खुलासा

Poonam Pandey: मशहूर मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

Poonam Pandey alive

पूनम पांडे के ड्रामे से लोगों की सर्वाइकल कैंसर के प्रति बढ़ी रुचि।

Poonam Pandey: मशहूर मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। एक्ट्रेस ने खुद ही अपनी मौत की खबर को झूठा बताया है। पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो जिंदा है और बता रही हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। आइए जानते हैं कि आखिर पूनम ने खुद ही अपनी मौत की झूठी अफवाह क्यों फैलाई?

विज्ञापन
विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C24C_LyIy6m/

जागरूकता के लिए ऐसा किया गया

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में वो पूरी तरह से बिल्कुल ठीक दिख रही है। इस वीडियो में पूनम अपनी मौत की खबर के बारे में बता रही है। मौत की झूठी खबर के बारे में उन्होंने कहा कि ये सब सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया। पूनम ने कहा कि मैं अभी भी जिंदा हूं, मेरी मौत नहीं हुई है। मैं उन औरतें के बारे में नहीं कह सकती जो सर्वाइकल कैंसर से अपनी जान दे देती हैं। पूनम ने कहा कि इसके बारे में वो नहीं जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और इसलिए वो इस बारे में कुछ नहीं कर सके।

विज्ञापन
Poonam Pandey

Poonam Pandey

लाइव आकर देगी जवाब

पूनम ने आगे कहा कि इसको रोका जा सकता है और इसके लिए बस आपको टेस्ट कराना होगा और एचपीवी टीका लगवाना होगा। इसके अलावा पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो 1 बजे लाइव आकर सबके सवालों के जवाब देगी।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C24C5DCtyRU/

सामने आई पूनम पांडे

बता दें कि बीते दिन पूनम के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडे का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत के बाद कई तरह के सवाल लोगों के मन में उठ रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि ये सब पब्लिसिटी के लिए किया गया। हालांकि अब एक्ट्रेस खुद सामने आ गई है और बताया है कि वो जिंदा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ