Poonam Pandey, Fake Death Stunt: बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंड से 2 फरवरी को पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया और एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए दुआ करने लगा। फिर अगले दिन यानी 3 फरवरी को पूनम ने अपने जिंदा होने का एक वीडियो जारी किया और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर भी अपने जिंदा होने के सबूत दिए।
Poonam Pandey Fake Death Stunt
पूनम ने फिर शेयर किया हैरान करने वाला पोस्ट
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया। हालांकि इसके बाद उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और एक्ट्रेस पर एफआईआर तक दर्ज की गई। इस बीच अब पूनम के लेटेस्ट पोस्ट ने फिर से हर किसी को हैरान कर दिया है। जी हां, पूनम पांडे का लेटेस्ट पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है और हर कोई सोच रहा है कि अब पूनम क्या नया करने वाली हैं?
यह भी पढ़ें- नहीं रही दंगल की छोटी ‘बबीता’, 19 साल की उम्र में ही Aamir Khan की को-स्टार ने तोड़ा दम
Poonam Pandey Latest post
फेक डेथ स्टंट के बाद अब क्या?
दरअसल, पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पूनम ने लिखा कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पूनम ने इसके कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इतना ही नहीं बल्कि पूनम ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और एक्ट्रेस ने फेक डेथ स्टंट के बाद अपने जिंदा होने और सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए जो भी पोस्ट शेयर किए थे, वो डिलीट कर दिए हैं। अब लोगों के मन में फिर से ये सवाल आ गया है कि आखिर अब कौन-सी सच्चाई सामने आने वाली है?
Poonam Pandey
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
पूनम पांडे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब बोलोगी कि मैं सच में मर गई। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम कोई झूठा सच नहीं सुनना चाहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि और भी कुछ बचा है अभी। एक और यूजर ने लिखा कि अब क्या? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर पूनम के लेटेस्ट पोस्ट पर कर रहे हैं।
Poonam Pandey
क्या है मामला?
बता दें कि पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत का झूठा दावा किया था, जिसके बाद सभी दुखी हो गए थे कि इतनी कम उम्र में पूनम का निधन हो गया, लेकिन जब पूनम ने अपने जिंदा होने का दावा किया तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया और कहा कि इस तरह का भद्दा मजाक नहीं करना चाहिए था। वहीं, अब पूनम अपने लेटेस्ट पोस्ट से फिर से चर्चा में आ गई है। देखने वाली बात होगी कि आखिर अब कौन-सी सच्चाई बची है, जिसे पूनम रिवील करेंगी?
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines