Poonam Pandey Passed Away: मनोरंजन जगत से एक शॉकिंग खबर आ रही है कि बोल्ड एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) का कैंसर से निधन हो गया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है कि कैंसर के चलते उनका निधन हो गया है। महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने की खबर सुनकर फैंस सकते में हैं। पूनम पांडे के मैनेजर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है कि वह सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। यह शॉकिंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई थी, जिस वजह से यह भी आशंका जताई जा रही थी कि कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि पूनम पांडे का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर यूपी के कानपुर में होगा। जानकारी के मुताबिक पूनम पांडे पिछले कुछ दिनों से कानपुर में ही थीं। इस खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। अचानक ही ये दुखद खबर बाहर आई और हर कोई शॉक्ड रह गया। हैरानी की बात तो ये है कि ये शॉकिंग खबर अभी कुछ देर पहले खुद एक्ट्रेस के ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से सामने आई है। पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है। किसी के लिए भी इस खबर पर पर विश्वास कर पाना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: Bobby Deol ने भांजी की शादी में फिर सिर पर रखा गिलास, किया सिग्नेचर डांस; वीडियो वायरल
एक्ट्रेस का पोस्ट
पूनम पांडे का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस टूट गए हैं। इसमें जो नोट शेयर किया गया है उसमें लिखा है- ‘आज की सुबह हम सभी के लिए काफी मुश्किल रही है। आप लोगों को ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से आज पूनम पांडे को खो दिया है। हर जीवित वस्तु जो भी उनके कांटेक्ट में आई वो प्योर लव और काइंडनेस से मिले हैं। इस दुखद घड़ी में हम आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं। हम उन्हें हमेशा प्यार से याद करेंगे।’
मैनेजर ने किया कंफर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस के मैनेजर ने पूनम पांडे के निधन की खबर कंफर्म कर दी है। कुछ हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस को पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को लास्ट स्टेज का कैंसर था। जिसके बाद वो तुरंत इलाज के लिए अपने होम टाउन कानपुर चली गई थीं। वहीं पर एक्ट्रेस का इलाज किया जा रहा था। इसी जगह पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। अब उनकी अंतिम क्रिया कब की जाएगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि उनका शव मुंबई लाया जाएगा या फिर वो होम टाउन में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फैंस पर छाई मायूसी
पूनम पांडे की मौत की खबर सुन फैंस का दिल दहल गया है। साथ ही सिनेमा जगत और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस वक्त हर कोई इस बात को प्रोसेस करने की कोशिश कर रहा है कि पूनम पांडे अब हमारे बीच नहीं हैं। बता दें, पूनम को कई शोज में देखा गया है। उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो लॉक उप (Lock Upp) से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वो अपनी बोल्डनेस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर थीं। न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में उनके चर्चे थें। ऐसे में अब सभी लोग एक्ट्रेस के निधन पर मायूस नजर आ रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines