Poonam Pandey World Cup 2011 Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत होने की जानकारी दी गई। उनके मैनेजर ने भी पूनम का निधन होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
बता दें कि पूनम पांडे पहली बार साल 2011 में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीता तो वे अपने सारे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर खूब बवाल मचा था। उनके घर में भी इस बात पर काफी विवाद हुआ था। घरवालों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें फटकार भी लगाई थी।
18 की उम्र में कुछ करने की खुराफात में दिया बयान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक के लिए काफी मशहूर रहीं। वे अपने न्यूड और बोल्ड फोटो शूट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती थीं, लेकिन अब उनके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है।
वहीं पूनम पांडे ने जब वर्ल्ड कप 2011 भारत के जीतने पर कपड़े उतारने वाला बयान दिया था, तब वे 18 साल की थीं। एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ऐसा बयान देने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल की हो गई थी तो कुछ करने का सोच रही थी। क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था, बस खुराफाती दिमाग चला और बयान दे दिया।
मां-बाप ने खूब डांटा था, थप्पड़ भी मारा
पूनम पांडे ने बताया था कि सारे कपड़े उतारने का बयान देने के बाद मम्मी-पापा ने काफी डांट लगाई थी। मम्मी ने थप्पड़ भी मारा था। पिताजी चिल्ला-चिल्ला का घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे। मैं भी डर गई थी। घर में काफी ड्रामा हुआ। यह सवाल पूछे जाने पर कि वे इस तरह छोटे-छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं? अपना शरीर क्यों दिखाती हैं तो पूनम ने बताया कि मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था।
मैं दूसरों की तरह समझौता भी नहीं करना चाहती थी। इसलिए मेरे दिमाग में जो आइडिया आया, मैंने उस पर अमल कर लिया। चर्चा होनी चाहिए, चाहे कैसे भी हो? कंट्रोवर्सी से फर्क नहीं पड़ता। चर्चाओं में रहने वाले मुकाम पर पहुंचाने के लिए बॉडी दिखानी पड़ी तो दिखाई, लेकिन समझौता नहीं किया।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
50 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines